पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मीटर लगा नहीं होता, ऑटो वाले करते हैं मनमर्जी

मीटर लगा नहीं होता, ऑटो वाले करते हैं मनमर्जी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मोहाली
शहर के आम लोगो के साथ आटो चालको द्वारा जो अधिक पैसे लेने का धंधा किया जा रहा है,उसे रोकने के लिए ट्रांसपोर्ट विभाग पूरी तरह से नाकाम है। अगर विभाग की ओर से बिना मीटर आटो पास न किए जाए तो मनमर्जी से पैसे लेने का चलन खत्म हो जाएगा। शहर के लोगों की करीब 60 फीसदी आबादी ऑटो का सहारा लेती है। आटो चालक जहा 2 किलोमीटर के भी 10 रुपए ले लेते है। वहीं, वे 5 किलोमीटर तक के भी इतने ही पैसे लिए जा रहे हैं। ट्रैफिक विभाग की मॉनिटरिंग न होने के चलते लोगों के साथ हो रहे इस आर्थिक अन्याय को लगाम नहीं लग पा रही है। ऑटो यूनियन का कहना है कि उन्हें ऑटो पासिंग के समय मीटर लगवाने की बात ही नहीं कही गई।
गलती ट्रासपोर्ट विभाग की भुगत रहे हैं लोग: मोहाली के किसी भी फेज व सेक्टरों से यदि आप ऑटो रिक्शा लेकर रेलवे स्टेशन जाना चाहते हैं तो आपकी जेब पर किराए की कुछ ऐसी मार पड़ती है जिसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता। 80 रुपए से लेकर 120 रुपए तक की परहैंड यात्री से रेलवे स्टेशन तक किराया ऑटो रिक्शा चालक वसूलते जा रहे है। यदि यात्री चाहें कि वह मीटर द्वारा पैसे देना चाहता है तो अधिकतर ऑटो रिक्शा में मीटर की सुविधा ही नहीं है। जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हैरत की बात तो यह है कि यदि आप मोहाली से रोपड़, नंगल व ऊना तक रेल यात्रा करते है तो महज आपको 15 रुपए से 25 रुपए तक की टिकट लगती है।
मीटर बंद हैं, अंदाजे से पैसे लूंगा:
पीसीएल लाइट प्वॉइंट से भास्कर टीम ने एक ऑटो रिक्शा रेलवे स्टेशन जाने के लिए रोका। गांव बलौंगी के रहने वाले ऑटो चालक श्यामलाल से जाने के लिए पूछा और किराए की बात की। रिक्शा चालक ने 10 किलोमीटर तक जाने के लिए 120 रुपए मांगे। जब उससे मीटर चलाने के लिए कहा तो चालक ने बताया कि वह काफी समय से बंद है। यहां विभाग ध्यान नहीं दे रहा जिस कारण यहां का किराया वह मनमर्जी से वसूलते हैं।
ऑटो पास करते समय तो कहा नहीं की मीटर जरूरी है: नियमों के तहत ऑटो रिक्शा चालक सिटी में आटो चलाने से पहले पूरे नियमों का पालन करना उसकी जिम्मेदारी है। फेज-6 स्थित शेरे पंजाब ऑटो यूनियन के प्राधान जसवीर शर्मा ने बताया कि जब आटो पास करवाने के लिए आटो लेकर जाते है तो वहां किसी अधिकारी की ओर से कोई निर्दश नहीं है कि आटो पर मीटर होना चाहिए। यदि ऐसा जरूरी है तो पहले आटो पास क्यों किए?



॥बिना मीटर के ऑटो वालों के खिलाफ काफी समय से शिकायत आ रही है कि वह मनमर्जी से किराया वसूलने में जुटे रहते हैं। इसी को देखते हुए हमने ऑटो रिक्शा की चेंकिग शुरू करवा दी है,जिसमें बिना मीटर के ऑटो चालक का चालान काट दिया जाएगा।

कर्ण सिंह, डीटीओ मोहाली



चंडीगढ़ से मिलती है मीटर की मंजूरी

फेज-6 स्थित शेरे पंजाब ऑटो यूनियन के प्रधान शर्मा ने बताया कि अगर मीटर लगवाना भी चाहे तो मोहाली से नहीं बल्कि चंडीगढ़ सेक्टर-18 से मान्यता प्राप्त मीटर लगता है। इस सभी कार्य को काफी समय लग जाता है। इसके साथ ही प्रधान ने बताया कि अगर मोहाली में ऑटो मीटर वाले लगे तो उनकी मंजरूी भी मोहाली से मिले न की चंडीगढ़ से।

ऑटो में १० किलोमीटर का सफर १२० रुपए में