- Hindi News
- हरचरण भुल्लर दूसरी बार बने गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष
हरचरण भुल्लर दूसरी बार बने गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष
भास्कर न्यूज - मोहाली
पंजाब गतका एसोसिएशन की जनरल बॉडी की बैठक दौरान सर्वसम्मति से हरचरन सिंह भुल्लर आईपीएस को दूसरी बार गतका एसोसिएशन का प्रधान चुन लिया गया। चुनाव बैठक की कार्रवाई गत्तका फेडरेशन ऑफ इंडिया के दर्शक डॉ. दीप सिंह चंडीगढ़ की निगरानी अधीन सम्पन्न हुई। बैठक दौरान एसोसिएशन के पिछले कार्यकाल दौरान हुए कार्यों और प्राप्तियों संबंधी समूह हाऊस को अवगत करवाया गया।
इस अवसर पर जसवंत सिंह भुल्लर ने हरचरन सिंह भुल्लर का नाम प्रधानगी के लिए पेश किया। जिसकी समर्थन कुलदीप सिंह धालीवाल ईटीओ जसवंत सिंह छापा और गुरशरन सिंह बिट्टू ने की। इस अवसर पर समूह सदस्यों ने जयकारों के साथ भुल्लर की प्रधान के रूप में ताजपोशी करते हुए नई कार्यकारिणी चुनने के अधिकार भी दे दिए। भुल्लर ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए नई टीम में जनरल सचिव के रूप में हरजीत सिंह ग्रेवाल डिप्टी डायरेक्टर, वकील दलजीत कौर को संयुक्त सचिव-कम-कानूनी सलाहकार और बलजिन्द्र सिंह सैणी को कार्यालय सचिव नामजद किया। इसके अतिरिक्त राज्य में विरसा संभाल और गत्तका खेल सरगर्मियों को ओर बेहतर ढंग से चलाने के लिए पंजाब को छ: जोनों-माझा, दुआबा, केंद्रीय, पटियाला, बठिंडा और फिरोजपुर में बांटते हुए 14 को-आर्डीनेटर भी मनोनीत किए।