पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसएचओ सोनी ने कत्ल की रात की पूरी कहानीबताई

एसएचओ सोनी ने कत्ल की रात की पूरी कहानीबताई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोहाली - २७ फरवरी, २०१३ को फेज-३बी१ की एक कोठी में पीजी रहने वाले युवकों ने कोठी न. २८५ निवासी एडवोकेट अमरप्रीत सिंह सेठी पर पार्किंग के मामूली विवाद को लेकर गोलियां दाग दी थी। अमरप्रीत सिंह कत्ल केस के सभी ९ आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को मोहाली कोर्ट में पेश किया। एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज मनजोत कौर की कोर्ट में सभी नौ आरोपी धर्मेंद्र सिंह, जसविंदर सिंह खट्टू, रजत शर्मा, सुनील भनोट, विशाल सराफत, कैविन शशांक, ओंकार, सनबीर और दीपक कौशल पेश हुए। कोर्ट में घटना के समय मटौर थाना के एसएचओ अनुल सोनी पेश हुए। कोर्ट में अतुल सोनी की गवाही हुई। उन्होंने कोर्ट में घटना की सारी जानकारी दी। युवकों से जब्त हुए वाहन व हथियार भी कोर्ट में पेश किए। मामले की कार्रवाई करते हुए कोर्ट में केस प्रॉपर्टी का सारा सामान कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए। जो वाहन युवकों के पेरेंट्स द्वारा रिलीज कराए गए थे, कोर्ट ने उन वाहनों को भी कोर्ट में पेश करने का हुक्म दिया। कोर्ट ने मामले की कार्रवाई करते हुए केस की अगली सुनवाई ६ फरवरी की तय कर दी।