- Hindi News
- परेड में शामिल 400 कलाकार घूमने आएंगे चंडीगढ़
परेड में शामिल 400 कलाकार घूमने आएंगे चंडीगढ़
चंडीगढ़ - दिल्ली में 26 जनवरी की परेड में अलग-अलग झांकियों में शामिल करीब 400 कलाकार 1 फरवरी को एक दिन की विजिट पर चंडीगढ़ आएंगे। ज्वाइंट सेक्रेटरी होम एमएम सब्रवाल के मुताबिक चंडीगढ़ की झांकी देखने के बाद इन कलाकारों ने शहर घूमने की इच्छा जताई है। खासतौर से झांकी में दिखाए गए रॉक गार्डन को देखने के लिए यह लोग यहां आएंगे। इस विजिट को डिफेंस मिनिस्ट्री से मंजूरी मिलने के बाद प्रशासन इन 400 मेहमानों के लिए इंतजाम करने में जुट गया है। प्रशासन अफसरों की मीटिंग में तय किया गया कि जीरकपुर के पास चंडीगढ़ की सीमा पर मेहमानों को रिसीव किया जाएगा। करीब 12 बसें इन लोगों को चंडीगढ़ घुमाने के लिए लगाई जाएंगी। इनके लिए अलग-अलग जगहों पर पार्किंग की खास सुविधा रखी जाएगी। सुबह करीब 11 बजे रॉक गार्डन ले जाया जाएगा। इसके बाद सुखना लेक और फिर अन्य जगहों पर ले जाया जाएगा। उनकी सिक्योरिटी के लिए चंडीगढ़ पुलिस को लिखा गया है। इसके अलावा टूरिज्म डिपार्टमेंट गाइड मुहैया करवाएग। इन मेहमानों का ट्रिप यादगार बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।