पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हैंडीक्राफ्ट एग्जीबिशन पर सेल्स टैक्स से छूट

हैंडीक्राफ्ट एग्जीबिशन पर सेल्स टैक्स से छूट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चंडीगढ़
हैंडीक्राफ्ट आइटम्स की एग्जीबिशन और सेल के लिए चंडीगढ़ में सेल्स टैक्स नहीं देना पड़ेगा। इसके लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट की नोटिफिकेशन में संशोधन करने का फैसला
लिया है।
इसकी ड्राफ्ट नोटिफिकेशन
तैयार करके लोगों से इस संशोधन के लिए ऑब्जेक्शन और सुझाव मांगे गए हैं। 15 दिनों में लोगों को सुझाव और आपत्तियां एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर, चंडीगढ़ के पास भेजनी होंगी।
इस संशोधन में उन हैंडीक्राफ्ट आर्टिशियन को सेल्स टैक्स में छूट देने की बात कही गई है जिनको किसी सरकारी एजेंसी द्वारा प्रायोजित किया गया है।