- Hindi News
- चंद्रा बने प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी, आने को राजी नहीं
चंद्रा बने प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी, आने को राजी नहीं
मोहाली - फॉरेंसिक कैमिकल लैब में सेंपल घोटाले का मुख्य आरोपी डॉ. राजिंदरपाल सिंह को चार दिन के पुलिस रिमांड के बाद बुधवार को मोहाली कोर्ट में पेश किया। लैब टेक्निशियन जगदीप सिंह को भी कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने डॉ. राजिंदरपाल सिंह का एक दिन का रिमांड और बढ़ा दिया। जबकि लैब टेक्निशियन जगदीप को १४ दिनों के ज्यूडीशियल रिमांड पर भेज दिया।
मंगलवार आधी रात में आशुतोष महाराज के असामान्य शारीरिक लक्षणों को देखकर उनके शिष्यों ने अपोलो अस्पताल लुधियाना से डॉक्टरों की टीम बुलाई थी। इसके बाद ही तमाम बातें बाहर निकलने लगीं। एक चिकित्सक ने जांच की और नाड़ी और ह्रदय गति रुकी देखकर उन्हें ‘मृत’ भी घोषित कर दिया था।
लुधियाना से बुलाई थी डॉक्टरों की टीम
मीडिया की अटकलें-आशुतोष महाराज ‘गहन समाधि’ में
भास्कर न्यूज - चंडीगढ़
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया में मेंबर फाइनांस के रूप में काम कर रहे 1985 बैच के आईएएस अफसर सतीश चंद्रा को मुख्य चुनाव अधिकारी लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं, लेकिन सतीश चंद्रा इस पद पर आना नहीं चाहते। क्योंकि भारत सरकार ने उन्हें रीपेट्रिएट करने से इनकार कर दिया है।
पंजाब सरकार द्वारा सीईओ के पद के लिए तीन अफसरों का पैनल निर्वाचन आयोग को भेजा गया था जिसमें सतीश चंद्रा, यूटी के फाइनांस सेक्रेटरी पद से लौटे वीके सिंह और जालंधर के डिविजनल कमिश्नर आर वेंकटरत्नम शामिल थे।
आयोग ने सतीश चंद्रा के नाम पर मुहर लगाते हुए उन्हें सीईओ लगाने के आदेश जारी कर दिए। इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि भी कर दी गई है लेकिन सतीश चंद्रा ज्वाइन करेंगे कि नहीं यह अभी बड़ा सवाल है। चंद्रा से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने उनको रीपेट्रिएट करने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने अगस्त में पंजाब काडर में लौटने का आवेदन किया लेकिन कार्मिक मंत्रालय ने कहा कि यदि वह ऐसा करेंगे तो वह पांच साल के लिए केंद्र में आने के लिए डीबार कर दिए जाएंगे। ऐसे में काडर में लौटने का आवेदन वापस ले लिया है।
फॉरेंसिक कैमिकल लैब में सेंपल घोटाले के मामले का मुख्य आरोपी रिमांड पर