पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैडमिंटन में देव समाज का दबदबा

बैडमिंटन में देव समाज का दबदबा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाब यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज वुमन सी डिवीजन बीएड कॉलेज बैडमिंटन टूर्नामेंट में देव समाज कॉलेज चंडीगढ़ का दबदबा रहा। मंगलवार को पीयू बैडमिंटन हॉल में खेले गए पहले मुकाबले में देव समाज ने कीनवेय कॉलेज अबोहर को 2-1 से शिकस्त दी। दिन के दूसरे मुकाबले में भी देव समाज कॉलेज ने गुरु राम दास कॉलेज जलालाबाद को 2-0 से पराजित कर दिया। अन्य मुकाबलों में गवर्नमेंट कॉलेज चंडीगढ़ ने लाला जगत नारायण कॉलेज जलालाबाद को 2-0 से, जीएचजीएच कॉलेज सिद्वान खुर्द ने बीसीएम कॉलेज लुधियाना को 2-0 से, दशमेश कॉलेज बादल ने दोराहा कॉलेज दोराहा को और गवर्नमेंट कॉलेज चंडीगढ़ ने दूसरे मुकाबले में बाबे की कॉलेज फिरोजपुर को 2-0 से पराजित कर दिया।