- Hindi News
- जीरकपुर पंचकूला रोड पर होटल पामडेल में लगी आग
जीरकपुर-पंचकूला रोड पर होटल पामडेल में लगी आग
भास्कर न्यूज - जीरकपुर
जीरकपुर-पंचकूला रोड पर होटल पामडेल में बुधवार शाम करीब ६ बजे आग लग गई। डेराबस्सी व पंचकूला फायर ब्रिगेड की दो गाडिय़ां यहां बुलाई गई। पंचकूला की फायर ब्रिगेड पहले मौके पर पहुंची। डेराबस्सी से ४५ मिनट बाद फायर ब्रिगेड यहां पहुंची। जीरकपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची। एसएचओ त्रिलोचन सिंह ने कहा कि किसी व्यक्ति को इस आगजनी में चोट नहीं पहुंची है। आग छत पर बने स्टोर में लगी। नीचे होटल के कमरों तक आग नहीं पहुंची। आगजनी से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। जीरकपुर में इस एरिया में जो भी आगजनी की घटना हुई उसमें पंचकूला की फायर ब्रिगेड पहले पहुंचती है। डेराबस्सी से यहां तक आते हुए फायर ब्रिगेड की गाड़ी को आधा घंटा लग जाता है। जीरकपुर में हर समय ट्रैफिक फंसा रहता है। इस कारण यहां आने तक काफी समय हो जाता है।
होटल पामडेल की छत पर बनाए गोदाम में लगी आग। नीचे के हिस्से में आग पहुंचने से पहले फायर ब्रिगेड ने बुझा दिया था।