- Hindi News
- अंबुजा सीमेंट वर्कर्स ने निकाली रोष रैली
अंबुजा सीमेंट वर्कर्स ने निकाली रोष रैली
भास्कर न्यूज - रोपड़
अंबुजा सीमेंट वर्कर यूनियन ने फैक्टरी के मेन गेट पर रोष रैली की और अपनी मांगों को लेकर मैनेजमेंट के खिलाफ नारेबाजी की।
रैली में जिला एटक के अध्यक्ष राजकुमार तिवाड़ी ने अंबुजा सीमेंट मैनेजमेंट के मजदूर विरोधी रवैये की निंदा की और वर्करों को संघर्ष के लिए तैयार होने के लिए लामबंद किया। उन्होंने मैनेजमेंट को चेतावनी दी कि यदि वर्करों की मांगों का बातचीत के जरिये निपटारा नहीं किया तो संघर्ष तेज किया जाएगा।
कुलदीप सिंह घनौली ने मैनेजमेंट पर आरोप लगाया कि मैनेजमेंट के पास वर्करों व मुलाजिमों को देने के लिए कुछ नहीं है। जबकि लाखों करोड़ों रुपए चुनाव फंडों के रूप में सत्ताधारी राजनीतिक पार्टियों को दिए जा रहे हैं। इस मौके पर थर्मल कॉन्ट्रैक्टर वर्कर यूनियन के महासचिव बीरपाल सिंह ने वर्करों को संघर्ष जारी रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि ७ फरवरी को मैनेजमेंट की अर्थी फूंक कर प्रदर्शन किया जाएगा। रैली में अमरजीत सिंह, भजन सिंह, बलंिवंदर राम, सुशील सिंह, निर्मल सिंह, गुरमेल सिंह, अनिल शर्मा, बूटा सिंह, दुरगेश कुमार ने संबोधित किया।
अंबुजा सीमिंट वर्कर यूनियन के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर वीरवार को रोष रैली निकालते हुए।