पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डांस में हिमांशी, निबंध लेखन में तनीषा फस्र्ट

डांस में हिमांशी, निबंध लेखन में तनीषा फस्र्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मोहाली
गायत्री शक्तिपीठ, फेज-1 के परिसर में युवा ग्रुप ‘दीया’ की ओर से गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया। समारोह में विभिन्न आयु वर्गों के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. सौभाग्य वर्धन बृहस्पति ने ध्वजारोहण कर किया। स्वामी विवेकानंद जयंती पर कराई गई चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा भी इसी समारोह में की गई। हर कंपीटिशन में बच्चों ने बेहतरीन परफॉर्म किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बच्चों की परफॉर्मेंस की तारीफ की।
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह के दौरान पेश किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरा डांस में सीनियर कैटेगरी में हिमांशी प्रथम, रोहित द्वितीय और सिमरन तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर कैटेगरी में अनन्या प्रथम, हर्षित द्वितीय और रेणु तृतीय स्थान पर रहे। निबंध लेखन में तनीषा को प्रथम पुरस्कार मिला। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने बच्चों को आशीर्वाद दिया और देशभक्ति के प्रति जागरूक किया। इस दौरान गायत्री परिवार के ट्रस्टी उमाशंकर एवं व्यवस्थापक इंदु भूषण झा भी मौजूद थे।