- Hindi News
- शहर में महात्मा गांधी की मूर्ति स्थापित करने की मांग
शहर में महात्मा गांधी की मूर्ति स्थापित करने की मांग
भास्कर न्यूज - रोपड़
महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि बैठक में सिटी कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भेंट की। उन्होंने मांग की कि शहर के एंट्रेस प्वाइंट पर पुल के पास चौक में महात्मा गांधी की मूर्ति स्थापित की जाए, ताकि भावी नौजवान पीढ़ी को अहिंसा, नशे से दूर रहने और सर्वधर्म और सर्व संभाल और सच्चाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिल सके। बब्बर ने कहा कि गांधी ने देश की खातिर अपनी जान कुर्बान कर दी।
गौरतलब है कि पहले भी शहर में महात्मा गांधी की मूर्ति स्थापित हुई थी। इस मौके पर जिला कांग्रेस के पूर्व कैशियर मनजिंदर सिंह सैनी, ओबीसी सैल के कन्वीनर सुरिंदर बेगड़ा, रवि वालिया, दर्शन वालिया, महिंदर बाबा, हरमीत सिंह रामगढिय़ा, अजय, राकेश आदि वर्कर मौजूद थे।