पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फकीर ब्रदर्स एट द सिख कोर्ट ऑफ लाहौर

फकीर ब्रदर्स एट द सिख कोर्ट ऑफ लाहौर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर चंडीगढ़
प्रख्यात आर्ट हिस्टोरियन फकीर एस एजाजुद्दीन 6 फरवरी को ‘द फकीर ब्रदर्स एट द सिख कोर्ट ऑफ लाहौर’ पर स्लाइड प्रजेंटेशन देेंगे। चंडीगढ़ ललित कला अकादमी द्वारा इस इवेंट को गवर्नमेंट म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी सेक्टर-10 में ऑर्गनाइज किया जा रहा है। इस मौके पर प्रोफेसर बीएन गोस्वामी भी अपने विचार शेयर करेंगे। फकीर एजाजुद्दीन पाकिस्तान के लीडिंग स्कॉलर और आर्ट हिस्टोरियन हैं। पंजाब का इतिहास इनकी खासियत रही है। यह लाहोर की फकीर फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। इस परिवार को महाराजा रणजीत सिंह के राज के समय में प्रोमिनेंस मिला था। महाराजा रणजीत सिंह ने एजाजुद्दीन को अपने विदेशी मामलों के लिए प्रवक्ता रखा था। पश्चिम में ब्रिटिश पड़ोसियों और पूर्व में अफगानों के साथ नेगोसिएशन करने में एजाजुद्दीन ने अहम भूमिका अदा की है। यह इवेंट अकादमी के अहम इवेंट्स में से है।



क्या: स्लाइड प्रजेंटेशन

कब: 6 फरवरी

समय: शाम 5:30 बजे

कहां: गवर्नमेंट म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी, सेक्टर-10

ह्वश्चष्शद्वद्बठ्ठद्द ह्यश्चशह्ल