4 फुट का डोसा
चंडीगढ़. सागर रत्ना कुछ दिन पहले सेक्टर 17 से गायब हो गया था। अब फिर से नजर आया है नई तैयारी के साथ। ठीक प्लाजा के समने खुले आउटलेट सागररत्ना में फिर से अवेलेबल हैं साउथ इंडिया रेसिपी। खास है यह ‘फैमिली डोसा’। इसकी लंबाई चार फुट है। आम डोसे के मुकाबले यह स्टफ्ड नहीं होता, बल्कि प्लेन ही रखा जाता है। स्टफिंग से यह टूटता है, बड़ा नहीं बन पाता। यह डोसा पांच फीट की डोसा भट्टी पर बनता है। इसकी कीमत 470 रुपये है। इसे बटर में भी बनवाया जा सकता है। फोटो: जसविंदर सिंह