पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगम के 700 करोड़ के बजट पर 4 को होगी एफएंडसीसी में चर्चा

निगम के 700 करोड़ के बजट पर 4 को होगी एफएंडसीसी में चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चंडीगढ़
नगर निगम के वर्ष 2014-15 के प्रस्तावित 700 करोड़ रुपए के बजट पर 4 फरवरी को फाइनेंस एंड कॉन्ट्रेक्ट कमेटी की मीटिंग में चर्चा होगी। इसके बाद इस पर 10 फरवरी को हाउस मीटिंग में अप्रूवल होगी। बजट में शामिल करने के लिए तीन काउंसलर सुरिंदर बाहगा, कांग्रेस के सतीश कैंथ और गुरबख्श रावत के सुझाव आए हैं। उन पर वीरवार को मेयर हरफूल कल्याण के साथ चीफ अकाउंट्स ऑफिसर, जॉइंट कमिश्नर और चीफ इंजीनियर के साथ मीटिंग हुई, जो शुक्रवार को भी जारी रहेगी।
मेयर ने मांगे थे सुझाव
मेयर हरफूल कल्याण की ओर से निगम के सभी काउंसलर्स से वर्ष 2014-15 के बजट को बनाते समय डेवलपमेंट वर्क संबंधी सुझाव मांगे गए थे।
पार्षदों के सुझाव को लेकर वीरवार को मेयर हरफूल कल्याण की अध्यक्षता में मीटिंग हुई। इसमें जॉइंट कमिश्नर राजीव गुप्ता, चीफ इंजीनियर एसएस बिड्डा और चीफ अकाउंट्स ऑफिसर देश राज चौधरी शामिल रहे। मीटिंग शुक्रवार को भी जारी रहेगी। इसके
बाद बजट के आंकड़ों में तीनों काउंसलर के सुझाव को शामिल करके चेंज किया जाएगा। अभी तो बजट पिछले सालों की तर्ज पर तैयार करके पेश किया गया है। इनमें कई हैड में पर्याप्त पैसा नहीं शो किया गया है। सभी हैड को चेक किया जा रहा है। इसके चलते बजट में काफी बदलाव होगा। ऐसा पहली बार हो रहा है।