- Hindi News
- भाजपा किसान मोर्चा ने पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
भाजपा किसान मोर्चा ने पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
भास्कर न्यूज - रोपड़
भाजपा के किसान मोर्चा ने वीरवार को प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह के नाम छह सूत्रीय ज्ञापन डिप्टी कमिश्नर प्रदीप कुमार अग्रवाल को सौंपा। यह ज्ञापन भाजपा किसान मोर्चा के प्रांतीय महासचिव डॉ.अश्वनी राणा तथा भाजपा के एनजीओ सैल के पूर्व उपाध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश मेंबर विजय पुरी की अगुआई में सौंपा गया। भाजपा नेता डॉ.अश्वनी राणा तथा पुरी ने बताया कि भाजपा पिछले कई सालों से किसानों की ज्वलंत मांगों को उठाती आ रही है लेकिन केंद्र सरकार उनकी मांगों को लेकर बिलकुल भी गंभीर नहीं है। केंद्र सरकार के नकारात्मक रवैये के चलते किसान भाईचारे में भारी रोष है तथा अगर किसान भाईचारे की मांगों को सरकार इसी तरह नजरअंदाज करती रही तो भाजपा किसान मोर्चा किसानों को साथ लेकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा। इस आंदोलन से निकलने वाले परिणामों के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार होगी। ज्ञापन सौंपने के मौके पर युवा मोर्चे के स्टेट मीडिया इंचार्ज गौरव शर्मा, भाजपा सीनियर सिटीजन सैल के चमन लाल वर्मा, ओम प्रकाश कौशिक को-ऑर्डिनेटर भाजपा सीनियर सिटीजन सैल, भाजपा मीडिया सैल के मेंबर करण पुरी, भाजपा किसान मोर्चे के जिला सचिव रणजीत सिंह पम्मा, बृज भूषण कपिला भी मौजूद थे।
ये मांगें रखी हैं किसानों के लिए
भाजपा किसान मोर्चे की तरफ से जो छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया है, उसमें स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट को अमलीजामा पहनाने तथा मध्यप्रदेश सरकार की तर्ज पर किसानों को कर्जा बिना ब्याज से एक साल के लिए देने की मांग प्रमुख है। इसके अलावा प्राकृतिक आफतों बाढ़, आग लगने से, ओलावृष्टि या कोई अन्य आपदा से फसल खराब होने पर 10 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा देने, यूरिया तथा डीएपी के बढ़े रेटों को कंट्रोल करने, नदी जोड़ो योजना, तुपका सिंचाई तथा हर खेत को पानी की व्यवस्था बहाल करना आदि शामिल है।
डीसी को ज्ञापन सौंपने से पहले भाजपा नेता रोपड़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए।