- Hindi News
- यूथ अकाली दल का राहुल गांधी के खिलाफ रोष प्रदर्शन आज
यूथ अकाली दल का राहुल गांधी के खिलाफ रोष प्रदर्शन आज
यूथ अकाली दल का राहुल गांधी के खिलाफ रोष प्रदर्शन आज
रोपड़ - कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी के 1984 के दंगों के बारे में दिए बयान के बाद अकाली दल तथा यूथ अकाली दल ने कड़ा विरोध किया है। यूथ अकाली दल ने 31 जनवरी को रोपड़ में सचिवालय के निकट सुबह 11 बजे राहुल गांधी का पुतला फूंकने तथा रोष प्रदर्शन का कार्यक्रम तय किया है। यहां जारी अलग अलग प्रेस बयानों में यूथ अकाली के जिला प्रधान हरप्रीत सिंह बसंत तथा यूथ अकाली नेता आरपी सिंह शैली ने समूह सिख भाईचारे से आह्वान किया है कि राहुल गांधी जोकि 84 के दंगों में कांग्रेसी नेताओं की शमूलियत होने की बात मानते हैं और माफी मांगने से इनकार करते हैं, के खिलाफ अपना रोष जताने के लिए प्रदर्शनों में शिरकत करें। आरपी सिंह शैली ने कहा कि सिख तथा गैर सिख भाईचारे से अपील है कि वो कांग्रेस के खिलाफ खुलकर रोष प्रदर्शनों में शिरकत करें तथा कांग्रेस से हमेशा के लिए किनारा कर लें। शैली ने कहा कि रोपड़ में होने वाले पुतला फूंक प्रदर्शन की अगुआई क्षेत्र के विधायक डॉ.दलजीत सिंह चीमा करेंगे।
आरपी शैली व हरप्रीत बसंत ने की सिख भाईचारे से शिरकत करने की अपील