- Hindi News
- बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने किया दौरा
बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने किया दौरा
भास्कर न्यूज - रायपुररानी
भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व हरियाणा प्रदेश प्रभारी लतिका शर्मा एडवोकेट ने गांव टोडा का दौरा करके ग्रामीणों को भाजपा की नीतियों बारे अवगत कराया। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है व कांग्रेस सरकार की नीतियों से तंग आ चुकी है। कांग्रेस पार्टी ने महंगाई व भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। देश में नरेंद्र मोदी की लहर चल रही है। नरेंद्र मोदी ही देश के भावी पीएम हैं। देश व प्रदेश में आगामी सरकार भाजपा की ही बनेगी।
लतिका शर्मा एडवोकेट मुताबिक चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली जीत के बाद अब हरियाणा में भाजपा बढ़त हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता का मौजूदा सरकार से मोह भंग हो चुका है। चारा राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत में महिलाओं की अहम भूमिका रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की कमल मेहंदी व कमल रंगोली से महिलाओं को भाजपा से ज्यादा से ज्यादा जोड़ा जाएगा।
टोडा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं साहब, अजैब सिंह व काका राम व अन्य ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी बनने से उनके समर्थकों में खुशी है। बुधवार को लतिका शर्मा एडवोकेट ने साहा का दौरा करके ग्रामीणों को भाजपा की नीतियों बारे अवगत कराया था। वीरवार को उन्होंने मोरनी हिल्स के समलोठा स्थित माता समलासन मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की व माथा टेका।
उन्होंने बताया कि वे एक फरवरी तक रायपुररानी में ही ठहरेंगी। गुप्त नवरात्र को लेकर उनके परिजनों की ओर से रायपुररानी के माता समलासन मंदिर पर शत चंडी महायज्ञ का आयोजन कराया जा रहा है।
देश-प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी: लतिका