पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसएल म्यूजिक अकादमी में ‘आगाज २०१४’ प्रोग्राम

एसएल म्यूजिक अकादमी में ‘आगाज २०१४’ प्रोग्राम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कालका
कालका की एसएल म्यूजिक अकादमी में ‘आगाज २०१४’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अकादमी के स्टूडेंट्स ने एक से बढ़कर एक परफार्मेंस देकर समां बांध दिया। अकादमी में संगीत की शिक्षा प्राप्त कर रहे स्टूडेंटस ने गीत गजल और पंजाबी गानों की ऐसी महफिल पेश कि की दर्शक पंडाल में झूमने लगे और लोगों ने इस कार्यक्रम का खूब आनंद उठाया है।
अकादमी में करीब तीन घंटे तक चले इस कार्यक्रम के दौरान नन्हे कलाकार तेजस्वी मंयक ने ‘गॉड, अल्लाह, भगवान ने बनाया इंसान गीत’ प्रस्तुत किया। इसके बाद जीत चक्रवर्ती ने ‘कहीं दीप जले कहीं दिल’ गाने की धून सुनाई। वहीं अरवनी और अशिकि ने ‘अपनी तो चल पड़ी नाव’ गीत प्रस्तुत करके खूब तालियां बटौरी। कार्यक्रम के दौरान मोहन ने ‘जुबां पर राधे-राधे नाम हो जाए’ धार्मिक रचना भी पेश की। वहीं ममता, चंद्रकात , जोगिंद्र तथा निर्मल सहित अन्य कलाकारों ने ‘सिलसिला ये चाहत का गाना’ प्रस्तुत करके लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम में कृष्ण कुमार ने तबले पर अपनी उगंलियों का जादू भी खूब दिखाया। अंत में अकादमी के डायरेक्टर हेमंत कुमार ने सभी लोगों का सहयोग के लिए धन्यवाद किया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता एंव समाजसेवी गुरदयाल सिंह ने बतौर मुख्यअतिथी के रूप में शिरकत करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की।



‘गॉड, अल्लाह ने बनाया इंसान’ को खूब सराहा