जमा योजनाओं के बारे बताया
भास्कर न्यूज - रायपुररानी
पंजाब नेशनल बैंक की ओर से प्यारेवाला के गवर्नमेंट मिडिल स्कूल में पीएनबी विकास दिवस मनाया गया। इस मौके पर बैंक के चंडीगढ़ सर्कल के एजीएम वीके अग्रवाल इस दौरान चीफ गेस्ट थे। इस दौरान बैंक अधिकारियों द्वारा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ((बैंक)) की महत्ता पर भी प्रकाश डाला गया। वीके अग्रवाल ने कहा कि पीएनबी वास्तव में आपका विकास चाहता है। विकास का मतलब है लाभ उठाना। उन्होंने ग्रामीणों को बैंक की स्कीमों और लोन की सुविधा और डिपॉजिट और लोन के बारे में जानकारी दी। वहीं, एलडीएम केपीए नम्बियार ने ग्रामीणों से किसान क्लब बनाने और सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाने बारे कहा। उन्होंने अवेयरनेस कैंप की महत्ता पर भी प्रकाश डाला।
रायपुररानी में पीएनबी ने विकास दिवस पर किया प्रोग्राम। फोटो भास्कर