पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोङ्क्षरडा बस स्टैंड के टॉयलेट्स पर लगा है ताला

मोङ्क्षरडा बस स्टैंड के टॉयलेट्स पर लगा है ताला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मोङ्क्षरडा
नगर परिषद की उदासीनता के चलते बस स्टैंड मोरिंडा मे सुविधाओं की कमी कारण रोजाना यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सवारियों को मिलने वाली सुविधाओं में सबसे बड़ी दिक्कत यहां एक शौचालय बंद होने कारण पेश आ रही है। बस स्टैंड के एक कोने में तो शौचालय चल रहा है जब्कि दूसरे किनारे ((लेफ्ट साइड)) बना शौचालय काफी समय से बंद पड़ा है। इससे लेफ्ट साइड खड़ी होने वाली बसों की सवारियों को शौचालय का पता ही नहीं चलता जिस कारण उन्हें भारी दिक्कत रहती है। लोगों ने मांग की है कि बस स्टैंड में बने दोनों शौचालय चालू करवाए जाएं ताकि सवारियों को पूछ ताछ करने की दिक्कत न हो।
प्रदीप सिंह बिट्टू, अड्डा इंचार्ज, जुझार बस ने बताया कि बस स्टैंड में इन गेट की तरफ का शौचालय काफी समय से बंद पड़ा है। इस तरफ बसों में चढऩे, उतरने वाली सवारियों को तो दिक्कत होती ही है लेकिन जो सवारियां लंबे सफर की होती हैं तथा उन्हें शौच के बाद फिर से वही बस पक्डऩी पड़ती है, उन्हें भारी दिक्कत होती है। विशेष बात यह है कि इस तरफ लॉन्ग रूट की बसें ही खड़ी होती हैं तथा अगर इनकी सवारियां दूसरी तरफ बने शौचाल्य में जाएं तो उन्हें वापस बस में सवार होने में समय लगता है। मोरिंडा बस स्टैंड में लॉन्ग रूट की बसों के रुकने का समय भी अधिक नहीं होता। एसे में कई बार बस छूट जाती है और उनका सामान भी उसी बस में रह जाता है। ऐसे में उन्हें अन्य बस में भेजना पड़ता है।



॥जो सवारियां अकेली होती हैं और उनके पास भारी वजन का और कीमती सामान होता है, उन्हें दूसरी तरफ शौच जाने के लिए बड़ी परेशानी होती है। अगर वह सामान वहीं रखकर जाती हैं तो सामान चोरी होने का भय बना रहता है। मोरिंड़ा बस स्टैंड की एक तरफ का बना शौचायय तुरंत खोला जाए। -

-बलदेव सिंह, अड्डा इंचार्ज सिंडीकेट बस

॥नगर परिषद में अनेक बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। एमसी बस अड्डे की फीस की पूरी वसूली करती है तो सुविधाएं भी देनी चाहिए है। अगर एमसी ने बंद पड़ा शौचालय चालू न करवाया तो समूह अड्डा इंचार्ज, बस चालक व दुकानदार अपने तौर पर चालू करवाने के लिए मजबूर होंगे।

-बाबू अमोलक सिंह, अड्डा इंचार्ज व सदस्य बस स्टैंड कमेटी

॥हमें सवारियों व अन्य लोगों की सुविधाओं का पूरा ध्यान है। मोरिंडा बस स्टैंड में एक तरफ के शौचालय की हालत काफी खराब थी। जिस कारण सवारियों की सुविधा के लिए ही इसे रिपेयर के लिए बंद करवाया गया था। अब रिपेयर लगभग पूरी हो चुकी है तथा इसे जल्द ही कुछ दिनों तक चालू करवा दिया जाएगा।

-रजनीश सूद, कार्यकारी अधिकारी मोरिंडा

बस अड्डा फीस लेने वाली नगर परिषद को अनेक बार लगाई जा चुकी है गुहार, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं