- Hindi News
- मोहाली को नाम देने वाला गांव, गांव ही रह गया
मोहाली को नाम देने वाला गांव, गांव ही रह गया
भास्कर न्यूज - मोहाली
मोहाली गांव का सुधार करने के लिए नगर निगम ने चौडी सड़कें,साफ सूथरी गलियंा बनाने का सपना सिर्फ कागजों में ही पूरा होता दिखाई दे रहा है। अधिकतर बार सड़क बनाने का टेंडर निकाला गया जो कि केवल कागजी कारवाई में होकर रह गया है। हाल ही में मोहाली गांव के बीच बाजार में सीवरेज का काम के चलते गांव की महिला गड्डे में गिर जाने से काफी खलबली मच गई थी जिसके बाद निगम की ओर से खड्डा भरा तो गया लेकिन उसकी हालत कुछ ऐसे है कि देर रात को गुजरने वाला वाहन यदि उससे होकर गुजरे तो एक बड़ा हादसे हो सकता है।
वार्ड-2 के लोगों को सता रहा है आवारा कुत्तों का डर: मोहाली फेज-1 के निवासी पवन चौधरी ने बताया है कि उनके वार्ड में रात व सुबह के समय स्कूल आने-जाने वाले बच्चों व बुजुर्गो का आना जाना मुश्किल हो गया है। अकेले व्यक्ति देखकर आवारा कुत्ते का झुंड उन्हें काटने के लिए भागता है। पवन ने बताया है कि पिछले दिनों घरों का काम करने वाली एक महिला((मेड))को आवरा कुत्तों ने काट लिया था, जिसको तुरंत ही अस्पताल ले जाकर उपचार
करवाया गया।
सिर्फ कुछ सड़के बाकी है ठीक करने को: वार्ड नंबर-4 के पूर्व काउंसलर मनजीत कौर ने बताया कि खोखा मार्केट के अलावा मोहाली गांव की सड़क का निर्माण कार्य अभी हुआ नहीं है,जो कि जल्द पूरा हो जाएगा।