पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुरु हर राय साहिब के प्रकाशोत्सव पर निकले नगर कीर्तन का स्वागत

गुरु हर राय साहिब के प्रकाशोत्सव पर निकले नगर कीर्तन का स्वागत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कुराली
चंडीगढ़ रोड पर स्थित खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सातवें पातशाही गुरु हर राय के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की रहनुमाई और पंज प्यारों की अगुवाई में गुरुद्वारा अंब साहिब मोहाली से गुरुद्वारा शीशमहल साहिब, कीरतपुर साहिब तक सजाए नगर कीर्तन का शहर मे पहुंचने पर बड़े ही श्रद्धाभाव से स्वागत किया गया।
इस नगर कीर्तन का शहर में पहुंचने पर शिरोमणि अकाली दल के जिला यूथ प्रधान अरविंदर सिंह और गुरुघर श्री हरगोविंद गढ़ साहिब के प्रधान सवरण सिंह की
अगुवाई में संगतों ने नगर कीर्तन में शामिल संगतों को लड्डू बांट कर किया। इस अवसर पर हरबंस सिंह कंधोला, एस जी पी सी के एग्जीक्यूटिव मेंबर भजन सिंह शेरगिल, ज्ञानी नौरंग सिंह, बलविंदर सिंह, गुरचरण सिंह, लक्की सहित कई लोगों ने अपनी उपस्तिथि
दर्ज करवाई।




मोहाली से गुरुद्वारा शीशमहल साहिब, कीरतपुर साहिब तक सजाए नगर कीर्तन का शहर में पहुंचने पर बड़े ही श्रद्धाभाव से स्वागत किया गया।