- Hindi News
- 2000 इंतकाल रुके, रजिस्ट्रियां भी नहीं हुईं
2000 इंतकाल रुके, रजिस्ट्रियां भी नहीं हुईं
भास्कर न्यूज - मोहाली/खरड़
तहसील कॉम्प्लेक्स खरड़ में तहसीलदार हरी लाल नफरी को पद से हटाने की मांग को लेकर पटवारी और कानूनगो विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। तहसीलदार पर आरोप है कि उन्होंने पटवारी चमकौर लाल को बेइज्जती कर अपने कमरे से बाहर निकाल दिया। ११ दिन होने को आए हैं, लेकिन न तो तहसीलदार झुकने को तैयार हैं और न ही पटवारी। इन सरकारी अफसरों के अडियल रवैये की वजह से लोगों के काम प्रभावित हो रहे, लेकिन प्रशासन के पास कोई समाधान नहीं। जिन लोगों के तहसील में काम होते हैं, वे आते और थक-हार कर, बेबस होकर बिना काम कराए ही चले जाते हैं। पटवारियों की हड़ताल के कारण लगभग 2000 इंतकाल ((म्यूटेशन)), जाति सॢटफिकेट, जमीन खरीदने के लिए बैंक लोन लेने के लिए सॢटफिकेट, जमीनों की फरदें, प्लॉट की खरीद-फरोख्त के नाम, आटा-दाल राशन कार्ड इंक्वायरी के काम नहीं हुए हैं।
यहां आकर पता चलता है कि हड़ताल है: गांव रूड़की पुख्ता के निर्मल सिंह का कहना है कि अनेक लोगो को अदालत में जमीन सबंधी चल रहे केसों में कानूनगो से जमीन सबंधी कागजातों की रिपोर्ट लेनी होती है। हड़ताल के कारण रिपोर्ट न मिलने से अदालत मे चल रहे केस और अधिक लंबे होते जा रहे है।
शाम तक इसी उम्मीद में बैठे रहते हें कि खुल जाएगी हड़ताल: भारतीय किसान यूनियन के सदस्य कुलवंत सिंह ने बताया कि आसपास के गांवों में जिन्हें पटवारियों की इस हड़ताल की खबर नही है, वह सुबह तहसील परिसर में काम के लिए आते हैं और शाम तक काम होने की उम्मीद में बैठे रहते है। उम्मीद होती है कि अब खुल जाएगी हड़ताल।
मेरे जमीन की रजिस्ट्री नहीं हो रही: गांव चपड़चिड़ी के रहने वाले सुखविंदर सिंह ने कहा कि पटवारियों की हड़ताल के कारण उन्हें फर्द नही मिल रही है। जिस कारण उनकी जमीन की रजिस्ट्री भी नहीं हो पा रही है। अंबिका ग्रुप के मालिक प्रवीन कुमार ने बताया कि पटवारियों की हड़ताल के कारण उनका 50 प्रतिशत काम रूका पड़ा है। पटवारियों से जमीन की फर्द न मिलने के कारण उनके फलैटों की अनेक रजिस्ट्रियां रूकी पड़ी है तथा जो रजिस्ट्रियां पहले हो चुकी है। उनके इंतकाल का काम पटवारी में दफ्तर में लटक रहा है।
॥माफी व समझौते वाले तो बात ही न नहीं चाहती यूनियन। यह एक पटवारी का मसला नहीं, बल्कि यूनियन का है। जब तक सरकार तहसीलदार को निलंबित नहीं कर देती तब तक यूनियन हड़ताल खत्म नहीं करेगी।
जसबीर सिंह खेड़ा, पटवारी यूनियन प्रधान
॥मैं तो खुद चाहता हूं कि पटवारी यह हड़ताल खत्म करें ताकि जनता परेशान न हो। यदि पटवारी मेरी गलती निकलते हैं तो माफी मांगने के लिए भी तैयार हूं। मैं खुद उनके टेंट में एक दिन गया था, लेकिन पटवारी ही निपटारा नहीं चाहते।
हरी लाल नफरी, तहसीलदार
॥इस हड़ताल के कारण लोगों के काफी काम प्रभावित हो रहे हैं। हम सब सरकारी नौकर हैं और हमें लोकहित को देखते हुए अपने रवैये को नर्म रखना चाहिए। प्रशासन प्रयास कर रहा है कि यह पटवारियों के इस मसले को जल्द हल करवाकर लोगों के कामों को सुचारु करे।
तेजिदंर पाल सिंह सिद्धू, डीसी
बेबस प्रशासन
तहसीलदार को हटाने की मांग को लेकर पटवारियों की हड़ताल ११वें दिन भी रही, प्रशासन के पास नहीं समाधान