पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेरे पिता की मौत के जिम्मेदार लोगों को सजा मिले: गुरजंट

मेरे पिता की मौत के जिम्मेदार लोगों को सजा मिले: गुरजंट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विनीत राणा - मोहाली
पिछले 10 दिनों से गायब हुए बलौंगी के निहंग भूपिंदर सिंह की मौत की फाइल को पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई कर बंद कर दिया। पुलिस ने मृतक के बेटे गुरजंट व पत्नी परमजीत कौर से पोस्टमॉर्टम के कागजात पर साइन करवाने की आड़ में 174 की कार्रवाई के कागजात पर साइन करवा लिए। मृतक का बेटा गुरंजट कह रहा है कि उनके पिता की मौत के जिम्मेदार पवन कुमार, उसके पिता के एक साथी निहंग इकबाल सिंह व सेक्टर 30 सुरिंदर सिंह हैं। उनके पिता की मौत के जिम्मेदारों को सजा
मिलनी चाहिए।
फेफड़ो में पानी भरने के कारण हुई मौत: पुलिस ने वीरवार को खरड़ स्थित अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। तीन डॉक्टरों के बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया जिसमें डॉ. अरविदों, डॉ. बलविंदर और डॉ. धमेंद्र शामिल थे। खरड़ अस्पताल एसएमओ डॉ. सुरिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पोस्टमार्टम में यह साफ हो गया कि निहंग की मौत फेफड़ों में पानी भरने के कारण हुई। यानी कि डूबने के कारण। वहीं डॉक्टरों ने यह भी शक जाहिर किया कि हो सकता है कि निहंग को पहले कोई जहरीला पदार्थ दिया गया हो और उसके बाद पानी में धक्का दे दिया हो। जिस कारण बेहोशी की हालत में पानी में निहंग डूब गया हो। यह सारी
बातें बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी।


२ फुट पानी में 6 फुट का इंसान कैसे डूब सकता है

अभी यह पहेली बनी हुई है कि दो फुट पानी में जहां पर निंहग का शव मिला है वहां पर 6 फुट का इंसान कैसे डूब कर मर सकता है। यदि बलौंगी पुलिस इस केस की गहराई से इंवेस्टिगेट करे तो सारी सच्चाई सामने आ जाएगी।

॥बनती कार्रवाई ही की जाएगी। केस को गंभीरता से इंवेस्टिगेट किया जा रहा है और जिन लोगों पर शक जताया गया है उनसे भी पूछताछ चल रही है और उनकी कॉल डिटेल रिकॉर्ड निकाला जा रहा है। सीआरपी-174 के बारे में पता करता हूूं कि साइन कैसे करवाए गए।

इंद्रमोहन सिंह, एसएसपी मोहाली

॥पुलिस अपनी तरफ से इंवेस्टिगेट कर रही है और कार्रवाई भी हो रही है। 174 की कार्रवाई टेम्परेरी तौर से की है। क्योंकि अभी तक पोस्टमार्टम की रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि मौत का कारण क्या था। उसके बाद जो बनती कार्रवाई होगी कर देगें।

कुलबीर सिंह, एसएचओ, बलौंगी थाना

॥निहंग की पत्नी और बेटे को सब बताया था। उसके बाद ही वह लोग साइन करके गए हैं। जिन लोगों पर शक जाहिर किया गया था उनसे पूछताछ की, लेकिन उनका इस गुमशुदगी और मौत से कोई संबंध नहीं निकला।

गुरनाम सिंह, केस आईओ

॥हमें नहीं पता कि पुलिस ने 174 की कार्रवाई के कागजात पर साइन करवाए हैं। हमें तो यह बोला गया था कि पोस्टमॉर्टम करवाना है और उसके बाद डैड बॉडी सौंपनी है। इसी एवज में हमने उन कागजात पर साइन किए। यदि अब पुलिस कह रही है कि 174 की कार्रवाई पर साइन किए गए हैं तो मतलब साफ है कि पुलिस आरोपियों को बचा रही है। मेरे पिता के हत्यारों को सामने लेकर आऊंगा उसके लिए चाहे मुझे सुप्रीम कोर्ट क्यों न जाना पड़े।

गुरजंट सिंह, मृतक निहंग का बेटा