पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रो. एके भंडारी की कमेटी की सिफारिश मंजूर

प्रो. एके भंडारी की कमेटी की सिफारिश मंजूर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चंडीगढ़
पीयू के यूजी और पीजी कोर्सेज के लिए होने वाले कॉमन एन्ट्रेंस टेस्ट ((सीईटी)) के लिए स्टूडेंट्स को अब न ड्राफ्ट बनवाने बैंक जाना पड़ेगा और न पीयू में लंबी लाइनों में धक्का खाना पड़ेगा। इस बार यूजी, पीजी के एन्टेंस टेस्ट की फीस स्टूडेंट्स डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिए भी जमा कर सकेंगे। डीन यूनिवर्सिटी इंस्ट्रक्शन ((डीयूआई)) कम रजिस्ट्रार प्रो. एके भंडारी की अध्यक्षता में बनी कमेटी की इस सिफारिश को मंजूर किया गया। वीसी प्रो. अरुण ग्रोवर ने इसके लिए कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो. परविंदर सिंह को बैंक व फाइनेंस डिपार्टमेंट से मिलकर रूपरेखा तैयार करने को कहा है। पीयू 12 कंपीटीटिव एग्जाम लेती है। सीईटी के बाद ये योजना आम फीस पर भी लागू हो सकती है।