पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंजीनियर इन चीफ को अवमानना का नोटिस

इंजीनियर इन चीफ को अवमानना का नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ - मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी केके खंडेलवाल व सिंचाई विभाग के इंजीनियर इन चीफ हरमेल सिंह को हाईकोर्ट ने अदालत की अवमानना का नोटिस जारी किया है। जस्टिस राजेश बिंदल ने दोनों अधिकारियों को नोटिस जारी कर पूछा है कि क्यों न उनके खिलाफ अदालत की अवमानना की कार्रवाई की जाए। जगबीर सिंह व अन्य कर्मचारियों की तरफ से दाखिल याचिका पर हाईकोर्ट ने एक माह में याचियों को भत्ते जारी करने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके ये भत्ते कर्मचारियों को नहीं दिए गए। हरियाणा सरकार के वकील ने कहा कि 17 मई 2013 तक भत्तों का भुगतान कर दिया जाएगा। लेकिन हाईकोर्ट के इन निर्देशों का पालन नहीं किया गया। इस पर यह नोटिस जारी किया गया है।