- Hindi News
- स्टूडेंट्स ने ‘सेव गर्ल चाइल्ड’ स्लोगन से दिया संदेश
स्टूडेंट्स ने ‘सेव गर्ल चाइल्ड’ स्लोगन से दिया संदेश
भास्कर न्यूज - चंडीगढ़
मां सब को चाहिए, बहन भी चाहिए और पत्नी भी। फिर बेटी क्यों नहीं चाहिए......, बेटी नहीं बचाओगे तो बहु कहां से लाओगे..। कन्या भू्रण हत्या बंद करो..., क्राइम अंगेस्ट वूमन....ये स्लोगन स्टूडेंट्स ने पोस्ट कार्ड पर लिखकर सेव गर्ल चाइल्ड का संदेश दिया।
एंटी क्राइम, एंटी क्रप्शन ऑर्गनाइजेशन के सहयोग से गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-10 में वीरवार को सेव गर्ल चाइल्ड-डे मनाया गया। इस समारोह में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के जनरल मैनेजर केके तनेजा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। ड्राइंग कंपीटिशन में 15 स्कूलों के करीब 200 स्टूडेंट्स ने पार्टिसिपेट किया और रंगों के माध्यम से ‘सेव गर्ल चाइल्ड’ का संदेश दिया।
जेएस दीवान ने कहा कि दिन प्रतिदिन लड़कों की अपेक्षा लड़कियों की संख्या के अनुपात बिगड़ता जा रहा है। जो भविष्य में गंभीर समस्या बन जाएगी। इसलिए हमें मिलकर कन्या भू्रण हत्या को जड़ से खत्म करना होगा।
मां, बहन और पत्नी तो चाहिए, बेटी क्यों नही...