पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पानी का कनेक्शन दिए बगैर ही थमा दिया त्र४१६ का बिल

पानी का कनेक्शन दिए बगैर ही थमा दिया त्र४१६ का बिल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कालका
पब्लिक हेल्थ विभाग ने माजरा महताब में रणजीता वैहरा के घर पानी का कनेक्शन देने के लिए पहले सिक्योरिटी की राशि जमा करवाई और इसके बाद विभाग इस मामले को ही भूला बैठा। लेकिन इतना ही नहीं बल्कि मामले इससे ज्यादा आगे उस समय बढ़ गया, जब विभाग ने वैहरा को ४१६ रुपए पानी का बिल थमा दिया, जिसमें कनेक्शन नंबर ७८५१ भी लिखा हुआ है। हैरानी की बात तो यह है कि पानी का कनेक्शन लगवाने के लिए रणजीता वैहरा के पिता जयसिंह वैहरा ने विभाग के एसडीओ से लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय तक संपर्क साधा है। लेकिन बावजूद इसके उन्हें अभी तक पानी का कनेक्शन नहीं दिया गया है।
रणजीता वैहरा के पिता जयसिंह वैहरा ने बताया कि उसकी लड़की ने माजरा महताब में घर बनाया था और इसके बाद पब्लिक हेल्थ विभाग के कार्यालय में पानी का कनेक्शन लेने के लिए संपर्क किया। उन्होंने बताया कि ३० अगस्त २०१२ को उन्होंने कनेक्शन की सिक्योरिटी के लिए ५०० रुपए जमा करवा दिए थे। लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी पानी का कनेक्शन नहीं दिया गया। ऐसे में वह विभाग के कार्यालय के चक्कर लगाते रहे और विभाग के अधिकारी भी आश्वासन देते रहे। उन्होंने हरियाणा के जनस्वास्थ्य मंत्री को पत्र भेजा था। इस पत्र का भी कोई लाभ नहीं होने के कारण उन्होंने फरवरी २०१३ को प्रधानमंत्री को इस बारे में ज्ञापन पत्र भेजा। उन्होंने बताया कि पीएम कार्यालय ने चीफ सेक्रेटरी को मामला ट्रांसफर कर दिया। यहां से डीसी कार्यालय, डीसी ने विभाग के एक्सईएन को और एक्सईएन ने पत्र को कालका के एसडीओ के पास भेज दिया।
उन्होंने बताया कि नल लगवाने के लिए वह कई बार डीसी और एसडीओ से भी मिल चुके हैं। उन्होंने कहा कि बड़ी बात तो यह है कि विभाग के एसडीओ से मामला शुरू हुआ था और पीएम को पत्र लिखने के बाद भी एसडीओ के पास ही मामला पहुंच गया। लेकिन बावजूद इसके अभी तक नल नहीं लगाया गया। विभाग ने २५ अक्टूबर २०१३ को मार्च २०१४ तक ४१६ रुपए पानी का बिल थमा दिया, जिसमें कनेक्शन नंबर ७८५१ भी लिखा हुआ है