पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कालका में कई जगहों पर रही बिजली आपूर्ति ठप

कालका में कई जगहों पर रही बिजली आपूर्ति ठप

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कालका
बिजली विभाग, पब्लिक हेल्थ सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों द्वारा की जा रही हड़ताल का मिलाजुला असर देखने को मिला है। हड़ताल के चलते शहर के कुछ हिस्सों में बिजली सप्लाई ठप रही, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार मांगों को लेकर तीन दिनों की हड़ताल पर बैठे कर्मचारी बुधवार को दूसरे दिन भी काम पर नहीं लौटे हैं।
ऐसे में लोगों को अपने कार्य करवाने के लिए भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी तो लोगों को बिजली सप्लाई नहीं मिलने के कारण हो रही है। क्योंकि शहर के सेंट थामस स्कूल के पीछे वाली कालोनी, सब्जी मंडी सहित कुछ अन्य जगहों पर मंगलवार रात करीब १० बजे बिजली बंद हो गई थी और बुधवार शाम तक भी सप्लाई बहाल नहीं हुई थी। घंटों बिजली सप्लाई बंद रहने के कारण लोगों के घरों में लगे इंर्वेटर भी जवाब दे गए बिजली सप्लाई को बहाल करवाने के लिए लोग शिकायत केन्द्र के चक्कर लगाते रहे, लेकिन कोई लाभ न हुआ।