- Hindi News
- मेडिकल सर्जिकल कैंप में जांच के बाद फ्री में होंगे ऑपरेशन
मेडिकल सर्जिकल कैंप में जांच के बाद फ्री में होंगे ऑपरेशन
भास्कर न्यूज - पंचकूला
गणतंत्र दिवस के मौके और लाला अमरनाथ ंिसगला की पुण्यतिथि के मौके पर 26 जनवरी को सेक्टर-१५ स्थित गोकूल सर्जिकल हॉस्पिटल में फ्री चेकअप कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप के दौरान पहले लोगों की जांच की जाएगी, दवाईयां दी जाएगीं और अगर किसी को सर्जरी की जरूरत पड़ी तो उसका ऑपरेशन भी किया जाएगा। यह जानकारी गोकूल हॉस्पिटल के डॉक्टर सुभाष शर्मा ने दी। वहीं राजकुमार सिंगला ने बताया कि लाला अमरनाथ सिंगला की पूण्यतिथि होने के चलते यहां यह कैंप लगवाया जा रहा है।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि फ्री मेडिकल सर्जिकल कैंप का आयोजन 9 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। कैंप में भाग लेने वाले लोगों की फ्री प्राइमरी ट्र्ीटमेंट सहित दवाइयां भी दी जाएंगी। इसके अलावा कैंप में भाग लेने आए लोगों का ऑपरेशन भी मुफ्त किया जाएगा। कैंप का उद्घाटन गोकुल सर्जिकल हॉस्पिटल में लाला अमरनाथ सिंगला की पत्नी लक्ष्मी देवी करेंगी।