- Hindi News
- लिफ्ट देकर दो कर्मचारियों से ठगे 83 हजार रुपए
लिफ्ट देकर दो कर्मचारियों से ठगे 83 हजार रुपए
पिंजौर। बद्दी की ज्योति लेबोरेट्री में कार्यरत दो कर्मचारियों जयपाल और सन्नी ने बताया कि बुधवार को वे करीब 83 हजार रुपए लेकर मुरादाबाद जाने के लिए बस के इंतजार में खड़े थे। इस दौरान उनके पास पंजाब नंबर की एक गाड़ी आकर रुकी और उन्हें अंबाला तक चलने के लिए मना लिया। पिंजौर की ओर आते हुए बातों-बातों में गाड़ी में बैठे दो लोगों ने उनसे कहा कि हरियाणा में हड़ताल के कारण चेकिंग चल रही है। अगर उनके पास कैश या कोई संदिग्ध वस्तु है तो उनके सरकारी लिफाफे में डाल दो। इसे पुलिस चेक नहीं करेगी। इस पर जयपाल ने लिफाफे में 1800 और सन्नी ने 81 हजार रुपए रख लिए। कुछ देर बाद गाड़ी में सवार लोगों ने उन्हें जरूरी फोन आने का बहाना बनाकर लिफाफा देकर कुछ देर के लिए गाड़ी से उतरने को कहा। उनके उतरते ही वे गाड़ी भगा ले गए। लिफाफे में रुपयों की जगह कागज थे।