पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर निगम के बाद पब्लिक ने भी पुलिस को दी शिकायत

नगर निगम के बाद पब्लिक ने भी पुलिस को दी शिकायत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचकूला। सेक्टर-15 के पार्क से 8 पेड़ काटने के मामले में वीरवार को पब्लिक और कुछ पर्यावरण प्रेमियों ने नगर निगम ऑफिस के साथ-साथ पुलिस को भी शिकायत दी।
सेक्टर-2 की सीमा भारद्वाज ने बताया कि पार्क से पेड़ काटने के बारे में उन्हें पंचकूला भास्कर से पता चला। वे पार्क में पहुंचीं और स्थानीय लोगों के साथ जाकर पेड़ काटने वालों के खिलाफ नगर निगम के ईओ और सेक्टर-15 पुलिस चौकी में पेड़ काटने वालों के खिलाफ शिकायत दी। इससे पहले नगर निगम के अफसर भी इस बारे में पुलिस को शिकायत देकर पेड़ काटने वालों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग कर चुके हैं।



पार्क से काटे 8 पेड़