पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोगों को जागरूक करें युवा: डीसी

लोगों को जागरूक करें युवा: डीसी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पंचकूला
युवाओं को चाहिए कि वे मतदान के लिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करें ताकि इस दिशा में लोगों की अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। जिन लोगों ने अभी तक अपने वोट नहीं बनवाए हैं, उन लोगों को भी युवा वोट बनवाने के लिए जागरूक करें। यह अपील शनिवार को डीसी डॉ. एसएस फुलिया ने गवर्नमेंट गल्र्स कॉलेज सेक्टर-14 में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह का उद्घाटन करते हुए कही। उन्होंने इस अवसर पर बीएल ओज को भी सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कॉलेज की लगभग 300 स्टूडेंट्स को फोटोयुक्त वोटर आईकार्ड भी वितरित किए।
डीसी ने कहा कि जो कार्य युवा कर सकते हैं वह कोई भी नहीं कर सकता। उन्होंने इस अवसर पर चुनाव विभाग की ओर से लोगों को अपने वोट बनवाने के प्रति जागरुक करने के लिए ब्लाक एवं जिला स्तर पर करवाई गई पोस्टर मेकिंग, निबंध लेखन व वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र दिए। फुलिया ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को वोट बनवाने की शपथ भी दिलवाई। इस मौके पर नगर निगम मेयर उपिंदर आहलुवालिया, एडीसी एसपी अरोड़ा, एसडीएम गुरमीत सिंह, सीटीएम कमलप्रीत कौर, कॉलेज प्रिंसिपल एचके शर्मा ने भी इस मौके पर अपने विचार रखे।
ये हुए सम्मानित: बरवाला कॉलेज की शालु को प्रथम जबकि सेक्टर-14 कॉलेज की गगनदीप कौर और सुरभी को क्रमश: द्वितीय व तृतीय रहने पर सम्मानित किया। इसी प्रकार निबंध में कालका कॉलेज की भावना राणा को प्रथम, गौरव धीमान को द्वितीय तथा आरती शर्मा को तीसरा स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। वाद-विवाद में सेक्टर-14 की सांची, बरवाला कॉलेज की दिवीता वर्मा और सेक्टर-१४ कॉलेज की ही अपनम को सम्मानित किया गया।



युवा वोटर्स को दिए गए वोटर कार्ड जिसे पाकर गल्र्स काफी उत्साहित लग रही थी।

गवर्नमेंट गल्र्स कॉलेज सेक्टर-१४ में मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस