रैली निकाल कर किया जागरूक
भास्कर न्यूज - पंचकूला
सेक्टर-14 के गवर्नमेंट गल्र्स कॉलेज में चल रहे एनएसएस कैंप का शनिवार को समापन हो गया। इस मौके पर कैंप में वॉलंटियर्स ने लोगों को मतदान करने को लेकर रैली निकाली। रैली में कैंप के वॉलंटियर्स के अलावा कॉलेज के स्टूडेंट्स ने भी भाग लिया। रैली कॉलेज से लेकर रैली चौक तक करीब एक किलोमीटर तक निकाली गई। रैली के माध्यम से स्टूडेंट्स ने लोगों को वोट बनाए जाने को लेकर जागरूक किया।
कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एसके सिंह ने छात्र-छात्राओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आहवान किया और कहा कि जिन छात्र-छात्राओं ने अभी तक अपना वोट नहीं बनवाया है वो अपना वोट आवश्य बनवाएं ताकि चुनाव के समय अपने मत का प्रयोग कर देश की योजनाओं में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।
एनएसएस कैंप