पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 145 पुलिसकर्मी प्रमोट

145 पुलिसकर्मी प्रमोट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पंचकूला
गणतंत्र दिवस के मौके पर पंचकूला व अंबाला जिले के कुल १४५ पुलिस कर्मियों को प्रमोट किया गया है। अंबाला-पंचकूला पुलिस कमिशनर अजय सिंघल ने बताया कि अंबाला-पंचकूला के 40 मुख्य सिपाहियों को वरिष्ठता के आधार पर एएसआई व 80 सिपाहियों को मुख्य सिपाही के पद पर पदोन्नति दी गई है। इसके अलावा निर्धारित सेवा काल पूर्ण करने वाले 23 एएसर्आ को एसआई व 2 मुख्य सिपाहियों को ई/सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। पंचकूला और अंबाला के अलग-अलग पुलिसकर्मियों की संख्या जल्द ही रिलीज की जाएगी। इस अवसर पर पदोन्नत हुए सभी पुलिस कर्मचारियों को अजय सिंघल ने बधाई देते हुए आह्वान किया कि सभी पुलिस कर्मचारी लगन व मेहनत से कार्य करें।