पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ७५ साल के बुजुर्ग को छाती में मारा घूंसा

७५ साल के बुजुर्ग को छाती में मारा घूंसा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंजीत सहदेव - मनीमाजरा
चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के एक टै्रफिक कर्मचारी ने मंगलवार को 75 वर्षीय एक बुजुर्ग को रोकने के लिए उसकी छाती पर घूंसा मार दिया। इससे बुजुर्ग घायल होकर नीचे गिर गया। पुलिसकर्मी की इस कारगुजारी से गुस्साए स्थानीय लोगों और बुजुर्ग के परिजनों ने चंडीगढ़-कालका हाईवे दो को घंटे तक जाम कर दिया।
बुजुर्ग के बेटे सुरजीत ढिल्लों ने बताया कि उसके पिता गुरनाम सिंह यहां मनीमाजरा के एनएसी में अपनी आंखों का चेकअप कराने के लिए आए थे। करीब 3 बजे एनएसी के छोटे चौक से अपने काइनेटिक स्कूटर नंबर सीएच 01एएच 3742 से जा रहे थे। इसी दौरान मौके पर मौजूद टै्रफिक कर्मचारी यशवीर ने उन्हें रोकने के लिए उनकी छाती पर घूंसा मारा, जिससे वे नीचे गिर गए। घटना की जानकारी जब हमें मिली तो हम मौके पर गए तो उनके पिता सड़क पर गिरे हुए थे। ट्रैफिक कर्मचारी बजाय उनकी जांच करने के उल्टा उनसे बदतमीजी व हाथापाई कर रहे थे। पुलिस कर्मचारी उनको अस्पताल पहुंचाने की बजाय उल्टा कानून समझाने लगे और उनकी गलतियां गिनाने लगे। पुलिसकर्मी यशवीर के घूंसे से घायल बुजुर्ग गुरनाम करीब दो घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा। पहले तो पुलिस कर्मचारियों ने उसे अस्पताल पहुंचाने में देरी की, बाद में स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल ले जाने नहीं दिया। वहीं, चंडीगढ़ कांग्रेस के नेता चितरंजन चंचल, संजय भजनी, अशोक कुमार, व्यापार मंडल के अध्यक्ष ओमप्रकाश बुद्धिराजा सहित काफी संख्या में लोग यहां पहुंच गए। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।