पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईआरडीए कर्मी बनकर रिटायर्ड डीएसपी को ठगा

आईआरडीए कर्मी बनकर रिटायर्ड डीएसपी को ठगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंजीत सहदेव - मनीमाजरा
चंडीगढ़ पुलिस ने पंचकूला के कांग्रेसी नेता अभि मेहता की फर्म के एक कर्मचारी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार फर्म के कर्मचारी ने नकली इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ((आईआरडीए)) कर्मचारी बनकर बीएसएफ से रिटायर्ड एक डीएसपी से इंश्योरेंस क्लेम दिलवाने के नाम पर हजारों रुपए की ठगी की है।
मनीमाजरा थाने के एसएचओ चरणजीत सिंह ने बताया कि बीएसएफ से रिटायर्ड डीएसपी अमृतसर निवासी गुरदेव सिंह के पास कोटक लाइफ इंश्योरेंस की कुछ पॉलिसीज थीं। उन्हें अभि के कार्यालय एनएसी के शोरूम नंबर 802 से फोन आया कि उनकी पॉलिसी का भुगतान मेच्योर होने से पहले ही करवा दिया जाएगा। इसके एवज में उन्हें कुछ रुपए देने होंगे। गुरदेव ने 40 हजार और 69 हजार रुपए भर दिए। बाद में न तो पॉलिसीज का रिफंड आया और न उनके भरे हुए रुपए वापस मिले। लिहाजा गुरदेव ने पुलिस को शिकायत दे दी। एसएचओ चरणजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने लीगल राय लेने के बाद अभि मेहता की फर्म में काम करने वाले विकास त्रिवेदी के खिलाफ केस दर्ज किया है। कंपनी के कामकाज व अभि मेहता की भूमिका की भी जांच की जा रही है।