- Hindi News
- ‘पार्कों में मोबाइल टावर’ मसले पर अपनी बात से पलटीं मेयर
‘पार्कों में मोबाइल टावर’ मसले पर अपनी बात से पलटीं मेयर
अमित शर्मा - पंचकूला
टेलीकॉम कंपनी को शहर के 33 पार्कों में मोबाइल टावर लगाने की परमिशन दिए जाने के विरोध को देखते हुए हुडा ने सारी बात नगर निगम पर डाल दी है, क्योंकि
इनमें से 28 पार्क नगर निगम के दायरे में आते हैं। अब हुडा का
कहना है कि पार्कों में मोबाइल टावर लगाने के लिए टेलीकॉम कंपनी को नगर निगम से एनओसी लेनी होगी। वहीं दूसरी ओर, पहले पार्कों में मोबाइल टावर लगाने का विरोध कर रहीं नगर निगम की मेयर अब अपनी बात से पलट गई हैं।
मेयर उपिंदर आहलूवालिया का कहना है कि यह छोटा सा टावर
होता है, जिसके साथ-साथ पार्कों में लाइटें भी लगेंगी। यह पार्क में कोने
में लगे या बीच में, इससे फायदा भी हो सकता है, लेकिन अगर रेडिएशन की प्रॉब्लम होगी तो इस बारे में विचार किया जाएगा। फिलहाल इस बारे में लोगों की राय ली जाएगी। अगर पब्लिक को मंजूर होगा तो टावर लगाने के लिए पार्कों के कोने में जगह दे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्कों में ये टावर लगाने के लिए हुडा की पॉलिसी बनी है। वहीं, अर्बन लोकल बॉडी ने भी यही पॉलिसी बनाई है। शहर के पार्कों में ये टावर लगाने के लिए नगर निगम से एनओसी ली जाएगी। इस बारे में स्थानीय लोगों की राय भी ली जाएगी।
उधर, हुडा की एडमिनिस्ट्रेटर आशिमा बराड़ का कहना है कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही चार्ज संभाला है। अभी उनके सामने पूरा मामला नहीं आया है। पूरी जानकारी मिलने के बाद ही कुछ कह पाऊंगी।
मेयर बोलीं-फायदा भी हो सकता है, पब्लिक को मंजूर हुआ तो लगाने देंगे टावर
अब हुडा ने कहा-टेलीकॉम कंपनी को नगर निगम से लेनी होगी एनओसी