पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘26’ की हालत सुधरी, ऑक्सीजन मास्क हटा

‘26’ की हालत सुधरी, ऑक्सीजन मास्क हटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पंचकूला
कालका की रेलवे कॉलोनी में 26 जनवरी को सड़क पर मिली एक दिन की बच्ची ‘26’ की हालत अब खतरे से बाहर है। पंचकूला जनरल अस्पताल के डॉक्टरों ने उसके स्वास्थ्य में सुधार को देखते हुए बुधवार सुबह उसका ऑक्सीजन मास्क भी हटा दिया। बाल रोग विशेषज्ञ राज कुमार ने बताया कि मंगलवार तक बच्ची में प्लेटलेट्स की मात्रा भी 60 हजार से कम थी, जो चिंता का विषय था। अब हायर एंटीबायोटिक समेत अन्य दवाएं देने के बाद उसके स्वास्थ्य में सुधार हुआ है और प्लेटलेट्स भी इम्प्रूव रहे हैं।




पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित जनरल अस्पताल के निकू वार्ड में भर्ती बच्ची ‘26’ के प्लेटलेट्स में भी इम्प्रूवमेंट हो रही है।

जनरल अस्पताल में बच्ची खतरे से बाहर