- Hindi News
- एकेएस शिवालिक विहार में बिजली की तारें सिर्फ ३ फुट ऊंचाई पर ही हैं
एकेएस-शिवालिक विहार में बिजली की तारें सिर्फ ३ फुट ऊंचाई पर ही हैं
भास्कर न्यूज - जीरकपुर
बिजली कर्मियों के लापरवाही देखिए की शिवालिक विहार और एकेएस कॉलोनी में बिजली की तारों को बिल्कुल 4 फुट की ऊंचाई पर ही रखा गया है। जबकि तारों की लटकाने की बजाए पावरकॉम को यहां पर एक खंभा लगाकर उसको ऊपर उठाना चाहिए। पावरकॉम को न तो किसी की जान की चिंता और न ही तारों की देखरेख की फिकर है। पावरकॉम कर्मचारी दिन ब दिन लापरवाह होते जा रहे हैं। ऐसे में उनसे किसी भी अच्छे काम की अपेक्षा नहीं की जा सकती हैं। लोगों का कहना है कि तारों को लटकता देखकर भी पावरकॉम के कर्मचारी अनदेखी करते हैं। लोगों का कहना है कि जब इसकी शिकायत करते हैं तो जवाब मिलता है कि आप खंभा और सीढ़ी का इंतजाम कर लो हम तार ठीक कर देंगे। लापरवाही कि हद तब हो जाती है जब शिवालिक विहार के मोड़ पर ही लगे खंभे पर आप देखेंगे कि एक ेएस कॉलोनी की तारें, शिवालिक विहार की तारें और बिजली के मीटर टंगे हुए हैं। पावरकॉम की हालत इतनी पतली हो गई है। 4 खंभों का बोझ अकेले खंभे पर डाला है। कल को यह गिर गया तो बहुत से घरों में स्पार्किंग होने की आशंका है।