पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफाई कर्मचारी हड़ताल पर, जगह जगह लगे ढेर

सफाई कर्मचारी हड़ताल पर, जगह-जगह लगे ढेर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जीरकपुर
जीरकपुर में घरों से कचरा उठाने वाले निजी सफाई कर्मियों साथ एमसी के सफाईकर्मी भी हड़ताल में शामिल हो गए है। शहर में सफाई नहीं हो रही है। शहर में यहां वहां कचरे के ढेर लग गए है। घरों के अंदर भी कई दिनों से कचरा पॉलिथीन में भरा पड़ा है। कब तक यह हालात रहेंगे इस बारे में भी अभी कुछ पता नहीं है। आलम यह है कि दो दिन और सफाई नहीं हुई तो यहां बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। सड़कों किनारे कचरे के ढेर लगे है। सफाई व्यवस्था को देख रहे एमसी के सेनेटरी इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह ने कहा कि अगर वीरवार तक सफाईकर्मी काम पर नहीं लौटे तो कोई हल निकालेंगे।