महिलाओं को मजबूत होने की जरूरत: अनु
भास्कर न्यूज - जीरकपुर
बीजेपी महिला मोर्चा की जीरकपुर में मीटिंग हुई। इसमें महिला मोर्चा की जिला जिला प्रधान एकता नागपाल स्टेट की जनरल सेक्रेटरी अनु नंदा के अलावा बीजेपी की कई महिलाओं ने हिस्सा लिया। जिला प्रधान सुखविंदर सिंह गोल्डी, जीरकपुर मंडल प्रधान नरेंद्र गोयल ने भी यहां भाग लिया। एकता नागपाल ने कहा कि महिलाओं को आज हमने हक और समाज के हित के लिए अहम भूमिका निभाने की जरूरत है। वे तभी स्वाबलंबी होंगी जब वे घर की चारदीवारी से निकल कर आगे आएंगी।