- Hindi News
- 6 माह पहले बनी एमसी बिल्डिंग में आने लगी सीलन
6 माह पहले बनी एमसी बिल्डिंग में आने लगी सीलन
भास्कर न्यूज - जीरकपुर
जीरकपुर नगर परिषद की बिल्डिंग को बने अभी एक साल भी नहीं हुआ और दीवारों में सीलन आ गई है। इस बिल्डिंग को एमसी के एक खास ठेकेदार ने बनाया है। सीलन को छुपाने के लिए सफेदी लगाने का काम किया जा रहा है। इन दिनों यहां यही काम हो रहा है। हैरानी इस बात की है कि
एक 6 महीने पहले एमसी ऑफिस इस बिल्डिंग में शिफ्ट हुआ है। इसमें अभी लिफ्ट लगने के अलावा कई काम बाकी है। अभी से इस बिल्डिंग का यह हाल है। अगर एमसी की खुद की बिल्डिंग इस तरह बनी है तो शहर में एमसी के ठेकेदार कैसा काम करते होंगे यह सोचने वाली बात है। बिल्डिंग की दूसरी फ्लोर पर कुछ कमरों में सीलन आ गई है। दीवार गीली होने से उस पर कुछ महीनों पहले लगी सफेदी गिरने लगी है। कुछ जगहों पर फफूंदी भी लगने लगी है। बिल्डिंग में रेम्प के आसपास दीवार काफी खराब हो गई है।
॥यहां ढकौली में अंडर ग्राउंड टेलीफोन तारें डाली जा रही है। इसकी परमिशन ली गई है। नहीं, मैं अभी मामले को चेक करता हूं। वहां कर्मचारी भेजता हूं सामान उठाने के लिए।
परमिंदर सिंह, ईओ, नगर परिषद जीरकपुर।
क्या कहा लोगों ने
॥पिछले साल हमारे एरिया में इस तरह ही अंडर ग्राउंड केबल डाली गई।ड्रिल मशीन ने पानी की सप्लाई करने वाली पाइप को भी नुकसान पहुंचाया। इसके एक महीने तक लोगों को गंदा पानी मिला। कुछ जगहों पर पानी गया नही। उस जगह सड़क टूट गई जो आत तक नहीं बन सकी। इस तरह टेलीफोन कंपनियों को यहां के एमसी अधिकारी किस आधार पर काम करने की इजाजत दे रहे हैं अगर इजाजत नहीं दी तो उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई क्यों नहीं कराते।
गुरमिंदर सिंह, ढकोली।
मोतिया हाइट्स के पास सड़क पर ड्रिलिंग मशीन से अंडरग्राउंड तारें डाली जा रही हैं।
भास्कर न्यूज - जीरकपुर
जीरकपुर एमसी लिमिट के अंदर कोई भी व्यक्ति या कंपनी अपनी मर्जी से कुछ भी काम कर सकता है। यहां एमसी अधिकारियों से कर्मचारियों को यह भी पता नहीं चलता कि कौन शहर में बिना परमिशन के काम कर रहा है। ढकौली में कई दिनों से एक टेलीफोन कंपनी का ठेकेदार बिना परमिशन के अंडर ग्राउंड केबल डाल रहा है। ड्रिल मशीन से काफी हिस्से में केबल डाल भी दी। लेकिन इसके लिए जरुरी नगर परिषद से परमिशन तक नहीं ली। यह काम पिछले साल भी हुआ। ड्रिल मशीन से सड़क के आसपास जगह देखकर अंडर ग्राउंड केबल डालते वक्त हिम्मतगढ़ में पानी की सप्लाई देने वाली पाइप लाइन कट गई। इससे सड़क टूट गई। पानी की सप्लाई एक महीने के बाद सुधरी लेकिन सड़क अब भी खराब पड़ी है। इस घटना से न तो यहां के एमसी के अधिकारियों ने सबक लिया और न केबल डाल रही कंपनियां इस तरह के काम करने रुक रही है।
कंपनी के ठेकेदार बड़ी चतुराई से काम कर रहे है। दिन के समय अपनी मशीनों को वे बंद रखते है। और रात को काम करते है। यहां रात को काम करने के बाद दिन में मशीन को ट्रक के पास इस तरह से मशीन को खड़ी कर देते हैं जैसे किसी मशीन को ट्रक में लोड करने के लिए रखा जाता हो। यह सब काम कई दिनों से हो रहा है। ढकौली में के एरिया से लेकर मोतिया हाइट्स तक केबल को डाला जा चुका है।
एमसी अधिकारियों को दी शिकायत : बुधवार को ढकौली के प्रेम सिंह व अन्य लोग यहां मौके पर जमा हुए। एमसी के अधिकारियों की इस तरह बिना परमिशन के हो रहे काम के बारे में बताया। एमसी के दो कर्मचारी मौके पर पहुंचे। ईओ परमिंदर सिंह से पूछा कि क्या एमसी की ओर से अंडर ग्राउंड तार डालने की परमिशन ली गई है। ईओ ने जवाब दिया कि हमसे किसी प्रकार की कोई परमिशन नहीं ली गई है। मैं अभी मौके पर किसी कर्मचारी को भेजता हूं। उनका सामान उठवाता हूं। तक ढकौली के लोग मौके पर मौजूद थे। वहां एमसी के दो कर्मचारी पहुंचे। मशीन के पास ट्रक के अंदर बैठे लोगों ने कहा कि इस काम को एक ठेकेदार करवा रहा है। यह वोडाफोन कंपनी का काम है।
इसके कुछ देर बाद वे दोनों कर्मचारी चले गए। दोनों ने ऊपरी तौर पर कार्रवाई की। कुछ सामान साथ ले गए। इसके करीब दो घंटे बाद एमसी के इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह ने कहा कि अभी यह पता नहीं है कि जिस एरिया में यह काम हो रहा है वह एमसी की लिमिट में है या पीड्ब्ल्यूडी के एरिया में। यहां स्पष्ट था कि कंपनी के हक में बात हो रही है।
जीरकपुर एमसी यहां सड़क, पानी, सीवरेज डालने का काम करती है। अंडर ग्राउंड केबल डालने से एमसी की सीवरेज व पानी की लाइनों को नुकसान पहुंचता है। ढकौली जीरकपुर एमसी का वार्ड तीन है। इसके बावजूद इस तरह की बातों से इस मामले को हल्का करने की छुपाने की कोशिश क्यों हो रही है यहा जीरकपुर एमसी के अधिकारी ही जाने।
शहर में इसकी जांच होनी चाहिए : लोगों का आरोप है कि इस तरह अवैध तरीके से कंपनियां काम कर रही है और यहां अधिकारी चुप है। यह बात समझ नहीं आती है। इस बात की जांच होनी चाहिए शहर में कितनी टेलीफोन कंपनियों ने अंडर ग्राउंड वायर डाली है। अगर एमसी ने परमिशन नहीं दी तो उनसे जुर्माने के साथ फीस क्यों नहीं वसूली गई।अगर फीस दी है तो उसका भी एमसी के पास रिकार्ड होगा।
॥एकेएस कॉलोनी में पिछले छह महीने में दो बार ट्रक चालक और अन्य लोगों की जान खतरे में पड़ चुकी है। इसके कारण हम बहुत ज्यादा परेशान हैं। हर बार तार ट्रक से टकरा जाती हैं। यहां पर तो लोग कंस्ट्रक्शन का काम भी डरकर कर रहे हैं।
दीपक भट्ट
॥पानी की निकासी का काम हम जल्द कर देंगे। रोड पर सफाई भी हो जाएगी। इस सड़क पर कई काम होने है जो हमारे हाथ में नहीं है। इसलिए लोगों को दिक्कत आ रही है। हमारे अधिकार में जो भी आता है जितना भी हो सकेगा हम उतना सुधार यहां करवांएगे।
-परविंदर सिंह, कार्यकारी अधिकारी,नगर परिषद जीरकपुर
॥रोज ही यहां पर सैकडों लोग पटियाला की तरफ जाते हैं और जीरकपुर की तरफ आते हैं। पिछले तीन दिन से जब-जब भी बारिश हो रही है। हमें बारिश में ही खडा होना पड़ रहा है। बस के आगे खडें हो जाते हैं रेहड़ी चालक। जैसे इस हाईवे के हालात हैं अगर किसी की मजबूरी न हो तो वो पटियाला हाईवे पर आने से मना ही कर दे।
-सुरिंदर सैणी
॥मेरे घर में कचरा 7 दिन से पड़ा था। मैं सारा कचरा एक पॉलीथिन में भरा और गाड़ी में डालकर ले गई। इसी तरह हमारे आसपास के घरों में भी किया गया। हम कचरा उठाने के पैसे देते है। इसके बावजूद यहां काम नहीं हो रहा है। हड़ताल के साथ सफाई करनी भी जरुरी है।
रविंदर ठाकुर
॥हम यहां पर तारों को अभी मेनटेन नहीं किया जा सकता है। पोल की कमी है वो पूरी होगी तभी इसका कोई हल निकलेगा। वैसे हमारे पास अभी पोल की कमी है। इंदरप्रीत सिंह, एसडीओ, पावरकॉम
॥हम लगातार शिकायत करते हैं कि हमारी तार ठीक कर दो पर पावरकॉम के कान पर जूं तक नहीं रेंगती है। यह विभाग निहायती निकम्मा विभाग हो चला है। इनको जनता के परेशानी से कुछ लेना देना नहीं है। पहले तार लटकाते हैं और उसके बाद कहते हैं आप सामान दो तक ठीक होगा। -दविंदर सिंह
॥यहां पर रेहिडय़ों की लाइन ही लगी रहती है। हमें खड़े होने की जगह नहीं मिलती है। कोई भी व्यक्तिएक जगह खड़ा होता है तो रेहड़ी चालक उनको इसलिए हटा देते हैं कि वो उनकी रेहड़ी के आगे खड़े हैं। कई बार तो बीच रोड में ही खड़े हो जाते हैं। मनमर्जी के मालिक हो गए हैं। एमसी को इनके खिलाफ कार्यवाई करनी चाहिए।
-दिनेश पाठक
॥सफाईकर्मी हड़ताल पर हैं, लेकिन हड़ताल से पहले का भी कचरा यहां पड़ा है। अब यहां भारी मात्रा में कचरा जमा हो गया है। कचरे में दुर्गंध आने लगी है। जीरकपुर नगर परिषद को चाहिए कि लेबर लगाकर डस्टबिन को डंपिंग ग्राउंड तक ले जाएं। 4 दिन और सफाई नहीं होगी हालात और खराब हो जाएंगे। -राजसिंह
॥जबरदस्ती इनसे काम नहीं ले सकते है। उम्मीद है कि आज इनकी बात डिप्टी सीएम से हो गई है। आगे देखो क्या होता है।
-हरिंदर सिंह, सेनेटरी इंस्पेक्टर जीरकपुर एमसी
॥एमसी ने जिस ठेकेदार से यह बिल्डिंग बनाई है उसके काम को देखकर आगे और काम उसे अलाट नहीं करने चाहिए। करीब 5 करोड़ में बनी यह इमारत सालों तक ठीक रहनी चाहिए थी लेकिन इसका काम किस तरह से हुआ यह साफ नजर आ रहा है। अभी तो बिल्डिंग में सीलन ही आई है।
करतार सिंह
॥मैं यहां प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने के लिए गया था। वहां अभी लिफ्ट नहीं लगी है इसलिए रैम्प से दूसरी मंजिल तक गई। वहां दीवार खराब हो रही है। सफेदी करने वाली दीवार की फिलिंग कर रहा था। -सुधा शर्मा
॥बिल्डिंग की हालत ठीक है। कुछ जगहों पर सफेदी खराब हुई है। उसे ठीक किया जा रहा है।
परमिंदर सिंह, ईओ नगर परिषद जीरकपुर
पानी भरा होने से दुकानदार आम जनता और राहगीर परेशान हैं।
रेलवे फाटक के पास करीब एक दर्जन दुकानें अवैध बनी हुई हैं। बुधवार दोपहर करीब आधा घंटा जाम लगा।
बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
महिलाओं के सशक्तिकरण पर आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारी।
बारिश के पानी जीरकपुर-पटियाला हाईवे पर भरा, प्रशासन कर रहा है नजरअंदाज
पटियाला हाईवे पर पानी का निकास नहीं
बधाई दी
कुराली - नवनियुक्त थाना सिटी प्रभारी हरपाल सिंह को भाजपा मोहाली मंडल के सदस्यों ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया। भाजपा मोहाली मंडल के जिला सेक्रेटरी राकेश अग्रवाल की अगुवाई में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने थाना सिटी के नवनियुक्त प्रभारी हरपाल सिंह को बधाई दी।
टैंकर ने मारी टक्कर
कुराली - परिजन की अस्थियां श्री आनंदपुर साहिब में विसर्जित करने जा रहे परिवार की मारुति कार को कुराली ट्रैफिक लाइटस के पास से गुजरते हुए सुबह करीब १०.३० बजे कैंटर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार सवार तीनों लोग बच गए। थाना सिटी के प्रभारी हरपाल सिंह ने बताया डेराबस्सी के रहने वाले जसप्रीत सिंह अपने साथियों सहित मारुति पर परिजन की अस्थियां विसर्जित करने हेतु श्री आनंदपुर साहिब जा रहे थे।
स्ट्रीट लाइट नहीं जलती
जीरकपुर - गाजीपुर में लोगों को कई समस्याओं को सामना करना पड़ रहा है। लोगों को एक-एक दिन निकालन मुश्किल हो रहा है। सीवरेज की बदबू, सड़कों का हाल खराब हो रहा है। लेकिन सबसे ज्यादा लोग स्ट्रीट लाइट नहीं जलने से लोग परेशान हैं। कई बार लोगों ने शिकायत भी की, फायदा नहीं हुआ।
मलूका होंगे अतिथि
मोहाली - प्रेस क्लब एसएएस नगर की नई टीम की ताजपोशी २६ जनवरी को दोपहर १.०० बजे मोहाली इंडस्ट्रीज एसो. ((एमआईए)) भवन इंडस्ट्रियल एरिया फेज-७ में करवाया जा रहा है। क्लब के अध्यक्ष हिलेरी विक्टर ने देते हुए बताया कि इस ताजपोशी में पंजाब के शिक्षा मंत्री सिकंदर सिंह मलूका मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगेव प्रेस क्लब एसएएस नगर की नई टीम को आशीर्वाद देंगे। चेयरमैन नरिंदर सिंह झांमपुर ने कहा कि इस ताजपोशी समागम में क्ल्ब की शेष टीम का एलान किया जाएगा।
गटका नहीं डाला
जीरकपुर - जब दयालपुरा में पिछले साल गटका डाला तो हमें लगा कि अब गांव में सड़कों की हालत ठीक हो जाएगी। जैसे ही गटका डाला गया, उसके अगले दिन से ही आज तक गांव का ध्यान नहीं दिया गया। हमें पता चल गया कि गांव में सड़क सिर्फ नाम कि बनी है। कहना है दविंदर सिंह का है जो दयालपुरा के निवासी है। दयालपुरा में गलिया खराब हो रही हैं।
‘रेलिंग बने’
जीरकपुर - ढकोली रेजीडेंट वेलफेयर एशो. के प्रधान अमित बंसल ढकोली रेलवे फाटक के साथ आधा दर्जन प्राइवेट स्कूल व फाटक के साथ ही सरकारी स्कूल और पोस्ट ऑफिस है। इसके साथ ही पीरमुछल्ला का सारा टै्रफिक यहां से होकर ही जाता है। इसके साथ फाटक में पूरी तरह रेलिंग नहीं लगाई गई है। रेलिंग लगाई जानी चाहिए।
आरोपी रिमांड पर
जीरकपुर - ढकोली में एक शोरूम से लाखों कीमत की इनर्वटरों बैटरी चोरी मामले पुलिस ने सुभाष नाम के आरोपी तीन दिन तक पुलिस रिमांड पर है। सुभाष को बुधवार को अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने अदालत से कहा कि सुभाष से इस चोरी के मामले में और भी केस सामने आ सकते हैं। चोरी के मामले में अभी तक पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
न्यूज इनबॉक्स
चंडीगढ़ . गुरुवार. २३ जनवरी, २०१४
लाइव खबरों के लिए लॉग ऑन करें
भास्कर न्यूज - जीरकपुर
जीरकपुर-पटियाला हाईवे दिन ब दिन लोगों के लिए एक उलझन बनता जा रहा है। प्रशासन उनकी दिक्कतों को नजरअंदाज करता जा रहा है। शहर के निवासी राजीव राणा का कहना है कि हाईवे तो बनेगा, लेकिन जब तक इसका काम पूरा नहीं होता है, तब तक इसके साथ जो दुकानदार साथ हैं। शहर की जनता जो यहां आती है उनको सुविधा प्रदान करने की जिम्मेदारी प्रशासन की है जो लोगों की बात को दिक्कतों को अनसुना करता जा रहा है। वहीं पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के कारण पटियाला हाईवे पर पानी खड़ा है। इसकी निकासी का कोई प्रबंध नहीं है। रेहडिय़ां बीच रास्ते में खड़ी हैं उनको नहीं हटाया जा रहा है। पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। लोगों को खडे होने या बस क्यों शेल्टर की सुविधा नहीं है। इस जगह पर कोई ढंग़ की व्यवस्था नहीं है।