- Hindi News
- जेहाद के नाम पर नौजवानों को गुमराह करना शर्मनाक: चावला
जेहाद के नाम पर नौजवानों को गुमराह करना शर्मनाक: चावला
भास्कर न्यूज - कुराली
जम्मू कश्मीर में आतंकवादी संगठनों के सरगना नौजवान युवाओं को बरगला कर जेहाद के नाम कर उन्हें आतंकी संगठनों का हिस्सा बन कर देश में आतंक फैलाने की ट्रेनिंग मुहैया करवा रहे है जो कि बेहद शर्मनाक होने के साथ साथ देश के लिए खतरनाक साबित हो रहा है । भारतीय फौज पर पाकिस्तान द्वारा सीजन फायर का उल्लंघन कर रोज़ाना फायरिंग कर उन्हें शहीद किया जा रहा है जो कि दुर्भावपूर्ण है।
भास्कर न्यूज - मोहाली
ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी ((गमाडा)) के विभिन्न विभागों के अधिकारियों की अनदेखी के कारण शहर के लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों की शिकायतों के लिए बेशक गमाडा कार्यालय में सिंगल विंडो सिस्टम शुरू किया गया है, लेकिन लोगों द्वारा दी जा रही शिकायतें सिर्फ कागजों में ही दबी रह जाती है। जिस कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। इसी के चलते शहर के प्रमुख डेवलपिंग सेक्टर के मकानों के सामने पानी की निकासी के लिए लोगों द्वारा गमाडा को शिकायत दी जा रही है, लेकिन महीनों से इस संबंधी कोई कार्रवाई नहीं हुई। सेक्टर-70 के मकान नं. 1066 बी के एरिया में मकानों के सामने पानी की निकासी का कोई प्रबंध नहीं है। ऐसे में शहर के लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
शिकायत रिजॉल्व का एसएमएस आया, लेकिन नहीं हुई कोई कार्रवाई: सेक्टर-70 के मकान नं. 1066 बी निवासी जसविंदर सिंह सैनी ने बताया कि 23 दिसंबर 2013 को उन्होंने पानी की निकासी के लिए नगर निगम और गमाडा के संबंधित विभाग के अधिकारियों को लिखित में शिकायत दी थी। ऐसे में कुछ समय के बाद एक एसएमएस भी आया कि अपनी समस्या रिजॉल्व हो चुकी है। लेकिन असलियत यह है कि अभी तक उस संबंधी ना तो कोई कर्मचारी समस्या के हल के लिए आया और ना ही कोई समस्या रिजॉल्व हुई।
सड़कें बनती है, कुछ ही दिनों में टूट जाती है: सेक्टर-70 निवासी गुरप्रीत सिंह वालिया ने बताया कि बेशक गमाडा द्वारा समय-समय पर सड़कों का काम होता है, लेकिन बरसाती दिनों में पानी की निकासी ना होने के कारण सड़कें कुछ ही दिनों में टूट जाती है। बारिश होने के बाद काफी दिनों तक पानी सड़कों पर जमा रहता है और कीचड़ का आलम बना रहता है। इलाके के लोगों ने अधिकारियों से जल्द से जल्द इस समस्या के समाधान की मांग की।
॥मेला कमेटी पंचायत के साथ मिलकर सारे सुरक्षा के प्रबंध करेगी, परंतु फिर भी कमेटी को भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की आवश्यकता है । प्रशासन से अपील है कि माता जयंती माजरी के मेले के लिए पूरा सहयोग करें।
-सोमनाथ, मेला कमेटी सदस्य
॥हम क्लब की तरफ से सभी नौजवान माता जयंती देवी के मेले के लिए पूरा सहयोग करेंगे, क्योंकि हर श्रद्धालु हमारे गांव का मेहमान होगा। हम सब नौजवान हर तरह से तैनात रहेंगे, ताकि कोई प्रिय घटना न हो।
-सुरेन्द्र कुमार, युवा क्लब सदस्य
॥श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेले में हर उचित व्यवस्था की जाएगी, ताकि किसी को कोई भी परेशानी ने हो। मेले में भी सुरक्षा के उचित प्रबंध किए जाएंगे। शेष एसएसपी मोहाली को पुलिस कर्मियों की अधिक संख्या भेजने का अनुरोध किया गया है।
मनजीत कौर, पूर्व सरपंच जयंती माजरी
॥मेले में कमेटी का पूरा प्रयास रहता है कि आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाए किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो इसका भी पूरा प्रबंध कमेटी और पंचायत द्वारा किया जाएगा।
-लखमीर सिंह, सदस्य मेला कमेटी
क्या कहते हैं अधिकारी
॥हमारा इस सड़क के लिये टेंडर लगा हुआ है जो जनवरी माह के अंत तक पूरा हो जाएगा। पहले के तौर पर हम विभाग की ओर से सड़क की मरम्मत करवा देंगे।
चएस बाजवा, एसडीओ, लोक निर्माण
भास्कर न्यूज - मुल्लांपुर
जयंती माजरी में माता जयंती देवी का मशहूर मेला 13 और 14 फरवरी को बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। पिछले साल लगभग 3 लाख के करीब श्रद्धालु आए थे और अब इस वर्ष उससे भी ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। पिंड सुधारक सोसायटी मुल्लांपुर के जरनल सेक्रेटरी देविंद्र शर्मा तथा अन्य सदस्यों के अनुसार हम लोक निर्माण विभाग से कई बार मिल चुके हैं, लेकिन कोई नहीं सुनता सिर्फ आश्वासन ही मिलते है। सड़क जो मुल्लांपुर बैरियर से जयंती देवी मंदिर तक टूटे कई साल हो गए। पिछले साल विभाग ने गड्ढों को मिट्टी डालकर भर दिया था। मेला कमेटी जयंती माजरी ने बताया कि प्रशासन यहां सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों की कमी रहती है। जबकि श्रद्धालुओं की भीड़ को संभालना मेला कमेटी के लिए बहुत मुश्किल हो जाता है। मेला कमेटी ने पिछली बार की तरह इस बार भी बिजली विभाग और जन स्वास्थ्य विभाग को पत्र भेजे है कि मेले के दौरान बिजली का कट न लगाया जाए और पानी की सप्लाई भी लगातार करवाई जाए।
मेला कमेटी का कहना है कि मंदिर की व्यवस्था मेला कमेटी के अधीन आनी चाहिए, जिससे कमेटी पंचायत के साथ मिलकर मंदिर का विकास सही ढंग से कर सके, लेकिन श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए उचित प्रबंध किए जाए। मेला कमेटी का प्रशासन से यह भी अपील है कि
सीटीयू की बसें जो 70 नंबर चलती है उनकी संख्या बढ़ाई जाए ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना न करना पड़े।
मेला कमेटी की मांग-सीटीयू की बसें जो 70 नंबर चलती उसकी संख्या बढ़े
गांव बेहड़ा के सरकारी एलिमेंटरी स्कूल के बच्चों की हेल्प।
पांच महिलाओं को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।
क्वेस्ट ग्रुप के मैकेनिकल के स्टूडेंट्स नरेश कुमार व अन्य।
भास्कर न्यूज - मोहाली
क्वेस्ट ग्रुप ऑफ कॉलजेस के तीन विद्यार्थियों ने साइकिल का निर्माण किया है, जो न सिफ पैडल मारते हुए चार्ज होती है, बल्कि सूर्य ऊर्जा से भी चार्ज होती है। जानकारी देते हुए क्वेस्ट ग्रुप के मैकेनिकल विभाग के स्टूडेंट्स नरेश कुमार ने बताया कि पैडल मारते हुए साइकिल के पहिए जब अपने डायमीटर के इर्द गिर्द घूमते हैं, तो यह साइकिल में लगी एक बैटरी को चार्ज कर
देते हैं।
ऐसे में जब सवार साइकिल चलाते हुए थक जाता है तो वह चार्ज हुई बैटरी से इसे चला सकता है। इसके साथ ही
नरेश ने बताया कि साइकिल की बैटरी को चार्ज करने के लिए एक सोलर पैनल भी लगाया गया है, जिसकी सहायता से भी इसे चलाया जा सकता है।
इसके साथ ही साइकिल में हेड लाइट, हॉर्न, मोबाइल चार्जर व एफएम रेडियो रिसीवर भी लगाकर इसे आधुनिक सुविधाओं से लेस किया गया है। इसकी कीमत लगभग 10 हजार है। इस अवसर पर क्वेस्ट ग्रुप के मैकेनिकल विभाग के हेड इंजी. संदीप
संधू ने कहा कि बेशक मार्केट में बिजली से चलने वाली साइकिल मिल जाती हैं, लेकिन उन्हें बिजली से चार्ज करने का खर्च अधिक आता है, जबकि एक बार बैटरी खत्म होने पर दोबारा चार्ज किए बिना उसे आगे चलाना संभव नहीं होता, जबकि इसमें पैडल मारकर बैटरी चार्ज करने व सूर्य ऊर्जा जैसे मुफ्त में मिलने वाले साधन उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे इसे दिन व रात अथवा किसी भी मौसम में चलाने में कोई दिक्कत नहीं आती।
१०वीं प्रदर्शनी
जेहाद के नाम पर नौजवानों को गुमराह करना शर्मनाक: चावला
युवक गिरफ्तार
मोरिंडा - मोरिंडा पुलिस ने गत रात हुई हेल्प लाइन 181 की एक शिकायत पर एक युवक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है। मोरिंडा थाना प्रबारी हरकीरत सिंह ने बताया कि गांव काईनौर की एक लड़की ने हेल्प लाइन नंबर शिकायत दी कि दलजीत सिंह निवासी खमाणों उसे तंग परेशान करता है शादी करने के लिए जोर दे रहा है। पुलिस के एएसआई दिलबाग सिंह ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दलजीत सिंह को पकड़कर कार्रवाई शुरू कर दी।
कल्चरल प्रोग्राम २६ को
मोहाली - फेज-6 स्थित सरकारी कॉलेज के छात्र गणतंत्र दिवस के मौके पर कल्चर प्रोग्राम आयोजित करने जा रह है। इसकी जानकारी शिवालिक पब्लिक स्कूल के ऑडीटोरियम में जिला शिक्षा अफसर मेवा सिंह सिद्धू ने बताते हुए कहा कि 26 जनवरी के मौके पर कॉलेज के छात्र एक लोक संगीत व कल्चर प्रोग्राम प्रस्तुत करेंगे। गणतंत्र दिवस बड़ी धूम-धाम से मनाया जाएगा।
नियुक्ति हुई
खरड़ - शिरोमणि अकाली दल के बीसी विग के जिला प्रधान व सीनियर अकाली नेता व पूर्व पार्षद डॉ. गुरनाम सिंह मुंडी खरड़ को ह्यूमन राइट्स प्रोडक्शन फोर्म पंजाब ने राज्य संयुक्त सचिव नियुक्त किया है। डॉ गुरनाम सिंह मुंडी खरड़ को ऑल इंडिया चेयरपर्सन एडवोकेट पुष्पा सलारिया ने नियुक्ति पत्र सौंपा। अशोक वर्मा वित्त सचिव पंजाब, विशालदीप प्रधान जिला मोहाली व अन्य मौजूद रहे।
फ्री कैंप लगाया
खरड़ - अंबिका देवी मंदिर में फ्री होम्योपेथिक व आयुर्र्वेदिक शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन भाजपा के जिला प्रधान सुखविंदर सिंह गोल्डी ने किया। शिरोमणि अकाली दल के सीनीयर नेता जत्थेदार किरणवीर सिंह कंग भी विशेष तौर पर उपस्थित हुए। शिविर में सरकारी आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक विभाग के डॉक्टरों ने लगभग ४०० मरीजों के स्वास्थय की जांच की।
न्यूज इनबॉक्स
चंडीगढ़ . वीरवार. २३ जनवरी, २०१४
लाइव खबरों के लिए लॉग ऑन करें
साइकिल बनाने में करीब १० हजार लागत आई है।
इसमें हेड लाइट, हॉर्न, मोबाइल चार्ज करने की सुविधा भी होगी।
सुविधा मिलेगी
क्वेस्ट ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के इंजीनियरिंग विद्यार्थियों ने तैयार की साइकिल
पैडल मारकर थक गए तो बैटरी से चलेगी साइकिल