पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिना परमिशन अंडरग्राउंड डाली जा रही टेलीफोन तार

बिना परमिशन अंडरग्राउंड डाली जा रही टेलीफोन तार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक


भास्कर न्यूज जीरकपुर

जीरकपुर एमसी लिमिट के अंदर कोई भी व्यक्ति या कंपनी अपनी मर्जी से कुछ भी काम कर सकता है। यहां एमसी अधिकारियों से कर्मचारियों को यह भी पता नहीं चलता कि कौन शहर में बिना परमिशन के काम कर रहा है। ढकौली में कई दिनों से एक टेलीफोन कंपनी का ठेकेदार बिना परमिशन के अंडर ग्राउंड केबल डाल रहा है। ड्रिल मशीन से काफी हिस्से में केबल डाल भी दी। लेकिन इसके लिए जरुरी नगर परिषद से परमिशन तक नहीं ली। यह काम पिछले साल भी हुआ। ड्रिल मशीन से सड़क के आसपास जगह देखकर अंडर ग्राउंड केबल डालते वक्त हिम्मतगढ़ में पानी की सप्लाई देने वाली पाइप लाइन कट गई। इससे सड़क टूट गई। पानी की सप्लाई एक महीने के बाद सुधरी लेकिन सड़क अब भी खराब पड़ी है। इस घटना से न तो यहां के एमसी के अधिकारियों ने सबक लिया और न केबल डाल रही कंपनियां इस तरह के काम करने रुक रही है।

कंपनी के ठेकेदार बड़ी चतुराई से काम कर रहे है। दिन के समय अपनी मशीनों को वे बंद रखते है। और रात को काम करते है। यहां रात को काम करने के बाद दिन में मशीन को ट्रक के पास इस तरह से मशीन को खड़ी कर देते हैं जैसे किसी मशीन को ट्रक में लोड करने के लिए रखा जाता हो। यह सब काम कई दिनों से हो रहा है। ढकौली में के एरिया से लेकर मोतिया हाइट्स तक केबल को डाला जा चुका है।

एमसी अधिकारियों को दी शिकायत

बुधवार को ढकौली के प्रेम सिंह व अन्य लोग यहां मौके पर जमा हुए। एमसी के अधिकारियों की इस तरह बिना परमिशन के हो रहे काम के बारे में बताया। एमसी के दो कर्मचारी मौके पर पहुंचे। ईओ परमिंदर सिंह से पूछा कि क्या एमसी की ओर से अंडर ग्राउंड तार डालने की परमिशन ली गई है। ईओ ने जवाब दिया कि हमसे किसी प्रकार की कोई परमिशन नहीं ली गई है। मैं अभी मौके पर किसी कर्मचारी को भेजता हूं। उनका सामान उठवाता हूं। तक ढकौली के लोग मौके पर मौजूद थे। वहां एमसी के दो कर्मचारी पहुंचे। मशीन के पास ट्रक के अंदर बैठे लोगों ने कहा कि इस काम को एक ठेकेदार करवा रहा है। यह वोडाफोन कंपनी का काम है।

इसके कुछ देर बाद वे दोनों कर्मचारी चले गए। दोनों ने ऊपरी तौर पर कार्रवाई की। कुछ सामान साथ ले गए। इसके करीब दो घंटे बाद एमसी के इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह ने कहा कि अभी यह पता नहीं है कि जिस एरिया में यह काम हो रहा है वह एमसी की लिमिट में है या पीड्ब्ल्यूडी के एरिया में। यहां स्पष्ट था कि कंपनी के हक में बात हो रही है।

जीरकपुर एमसी यहां सड़क, पानी, सीवरेज डालने का काम करती है। अंडर ग्राउंड केबल डालने से एमसी की सीवरेज व पानी की लाइनों को नुकसान पहुंचता है। ढकौली जीरकपुर एमसी का वार्ड तीन है। इसके बावजूद इस तरह की बातों से इस मामले को हल्का करने की छुपाने की कोशिश क्यों हो रही है यहा जीरकपुर एमसी के अधिकारी ही जाने।

शहर में इसकी जांच होनी चाहिए।

लोगों का आरोप है कि इस तरह अवैध तरीके से कंपनियां काम कर रही है और यहां अधिकारी चुप है। यह बात समझ नहीं आती है। इस बात की जांच होनी चाहिए शहर में कितनी टेलीफोन कंपनियों ने अंडर ग्राउंड वायर डाली है। अगर एमसी ने परमिशन नहीं दी तो उनसे जुर्माने के साथ फीस क्यों नहीं वसूली गई।अगर फीस दी है तो उसका भी एमसी के पास रिकार्ड होगा।

क्या कहा लोगों ने

पिछले साल हमारे एरिया में इस तरह ही अंडर ग्राउंड केबल डाली गई।ड्रिल मशीन ने पानी की सप्लाई करने वाली पाइप को भी नुकसान पहुंचाया। इसके एक महीने तक लोगों को गंदा पानी मिला। कुछ जगहों पर पानी गया नही। उस जगह सड़क टूट गई जो आत तक नहीं बन सकी। इस तरह टेलीफोन कंपनियों को यहां के एमसी अधिकारी किस आधार पर काम करने की इजाजत दे रहे हैं अगर इजाजत नहीं दी तो उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई क्यों नहीं कराते। गुरमिंदर सिंह, ढकौली।

कोट

यहां ढकौली में अंडर ग्राउंड टेलीफोन तारें डाली जा रही है। इसकी परमिशन ली गई है।

जबाव- नहीं, मैं अभी मामले को चेक करता हूं। वहां कर्मचारी भेजता हूं सामान उठाने के लिए। परमिंदर सिंह, ईओ, नगर परिषद जीरकपुर।





.. . अनूप