- Hindi News
- कोकीन पैडलर नाइजीरियन को सुनाई 10 साल की कैद
कोकीन पैडलर नाइजीरियन को सुनाई 10 साल की कैद
भास्कर न्यूज - मोहाली
2010 में कोकीन समेत पकड़े गए नाइजीरियन युवक मनी एलेक्जेंडर उर्फ बेन डेनियल एलेक्स को जिला अदालत ने बुधवार को 10 साल की कैद और 3.80 लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। यह फैसला एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज परमिंदर पाल सिंह की कोर्ट ने सुनाया।
एलेक्स को डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस ((डीआरआई)) ने फरवरी-2010 को मोहाली से 212 ग्राम कोकीन के साथ पकड़ा था। कोकीन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 30 मिलियन और भारत में तीन करोड़ रुपए थी। डीआरआई के मुताबिक पकड़े गए आरोपी की पहचान मनी एलेक्जेंडर उर्फ बैन डेनियल एलेक्स के तौर पर हुई थी, जो मूल रूप से नाइजीरिया का ही रहना वाला है।
डीआरआई को सूचना के आधार पर जानकारी मिली थी कि आरोपी डेनियल मोहाली के एक घर में किराए पर रह रहा था और विभाग को काफी समय से इसकी तलाश थी। अधिकारियों ने आरोपी युवक के कमरे में छापेमारी कर रंगे हाथों पकड़ा और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था।
पार्सल में आई थी हेरोइन: जानकारी के मुताबिक इटली से भारत एक पार्सल आया था, जिसमें भारी खेप में हेरोइन थी। पार्सल में हेरोइन की मात्रा केवल 310 ग्राम थी, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 20 मिलियन थी। अधिकारियों के अनुसार हीरोइन हाइड्रॉलिक स्प्रिंग के अंदर छिपा कर रखी हुई थी, जोकि अधिकारियों के हाथ न लगी। वहीं, इसके बाद डीआरआई को दुबारा गुप्त सूचना मिली, जिसके चलते एक और पार्सल को चंडीगढ़ में युवकों ने रिसीव किया। डीआरआई ने मोहाली में छापा मार डेनियल के पास से 212 ग्राम कोकीन बरामद की थी। उस समय रेड के दौरान पार्सल व कुछ पैकेट बरामद हुए थे, जिनमें कोकीन थी।
इटली से पार्सल में आई थी कोकीन