पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तारों में स्पेसर नहीं, उड़ जाता फ्यूज

तारों में स्पेसर नहीं, उड़ जाता फ्यूज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जीरकपुर
जीरकपुर मुख्य बाजार में दुकानदार तारों में स्पेसर नहीं लगने से परेशान है। बिजली के खंभों में तारों के बीच स्पेसर नहीं हैं, जिससे तार अक्सर आपस में टकरा जाते हैं। इससे ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ जाता है। लोगों ने बताया कि कंपलेंट करने पर ट्रांसफार्मर सुधारा नहीं जाता। कई घंटों दिन में बिजली गुल रहने से दुकानदारों की दुकानदारी ठप हो जाती है। जनरेटर भी बंद हो जाते हैं। हर बार फॉल्ट ठीक करने में बिजली कर्मचारियों को दो से तीन घ्ंाटे लग जाते हैं। कई बार तो लाइट सुबह की गई शाम को आती है। प्रत्येक व्यक्ति एक घ्ंाटे में करीब चार लीटर डीजर इस्तेमाल करता है। दुकानदारों ने तारों में स्पेसर करने की मांग की है। आक्रोशित दुकानदारों ने बताया कि मार्केट में घंटों बिजली सप्लाई बंद रहती है। इससे ग्राहकी पर असर पड़ता है।