पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली ने रोकी पानी की सप्लाई

बिजली ने रोकी पानी की सप्लाई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जीरकपुर
शहर में बिजली सप्लाई ही एकमात्र परेशानी नहीं बल्कि पानी के लिए भी लोगों को जद्दोजहद करनी पड़ रही है। कुछ ट्यूबवेल्स काम नहीं कर रहे तो कुछ पर पावर बैकअप का इंतजाम नहीं है। वीरवार को करीब चार बिजली सप्लाई बंद होने के कारण शहर के कई हिस्सों में पानी नहीं पहुंचा। इससे लोगों के कामकाज प्रभावित हुए। १० बजे के बाद सप्लाई बहाल हुई इसके बाद कुछ जगहों पर पानी की सप्लाई
बहाल हुई पर कुछ जगहों पर पानी शाम को ही मिला। यहां बिजली जाने के बाद आधे से च्यादा शहर में पानी सप्लाई बंद हो जाती है। लोग चाहते हैं कि यहां हरेक ट्यूबवेल्स पर पावर बैकअप के लिए जररेटर सेट लगें। ट्यूबवेल्स पर जनरेटर होने से लोगों को पानी की दिक्कत नहीं आएगी।