‘कनेक्शन ५० हजार, कर्मचारी ५० से भी कम’
भास्कर न्यूज - जीरकपुर
इस समय जीरकपुर में 50 हजार से अधिक बिजली कनेक्शन हैं। जबकि फील्ड में काम करने वालों की संख्या 50 भी नहीं है। आलम यह है कि न तो कोई शिकायत केंद्र है और न यहां बिलों को जमा करने के लिए पूरे काउंटर। बिजली बिल भी लोगों को समय पर नहीं मिल रहे हैं। नए कनेक्शन के लिए कई महीनों इंतजार करना पड़ रहा है। कर्मचारियों को पब्लिक का गुस्सा झेलना पड़ता है। इस बात से आहत पावरकॉम कर्मचारियों ने वीरवार को शहर में सबडिवीजन ऑफिस के बाहर विरोध में प्रदर्शन कर पावरकॉम के चेयरमैन का पुतला जलाया।
पीएमईबी इम्प्लॉइज फेडरेशन एक्ट पंजाब के सदस्यों ने पॉवरकॉम के अधिकारियों का पुतला फूंका। फोटो भास्कर