पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक सिद्धू के भाई के अरेस्ट वारंट जारी

विधायक सिद्धू के भाई के अरेस्ट वारंट जारी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मोहाली
बरियाली कत्ल केस में आरोपी खरड़ से विधायक बलबीर सिंह सिद्धू और उनके भाई अमरजीत सिंह सिद्धू उर्फ जित्ती को पटियाला की सीबीआई कोर्ट में करार झटका लगा है। कोर्ट ने अमरजीत सिंह जित्ती के खिलाफ के अरेस्ट वारेंट जारी कर दिए हैं।
इस कत्ल केस में सीबीआई ने हाईकोर्ट के निर्देशों पर बरियाली के सरपंच कुलवंत सिंह, कांग्रेस विधायक बलबीर सिंह सिद्धू के भाई अमरजीत सिंह सिद्धू उर्फ जित्ती,
जतिंद्र सिंह, दिलबर सिंह और एफआईआर के न. 2 में बलबीर सिंह सिद्धू के खिलाफ केस दर्ज किया था जिसका चालान पटियाला कोर्ट में पेश किया था। सीबीआई पटियाला की विशेष अदालत के स्पेशल कोर्ट ने अदालत ने इस कत्ल केस के आरोपी अमरजीत सिंह उर्फ जित्ती
सिद्धू के वकीलों ने अंतरिम जमानत की याचिका दायर की थी। जिसे
कोर्ट ने खारिज कर दिया। इस केस की पैरवी कर रहे डिफेंस के वकील चरनजीत सिंह ने बताया कि कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए अमरजीत सिंह सिद्धू उर्फ जित्ती के अरेस्ट
वारेंट जारी किए हैं। उसके साथी जतिंदर सिंह की भी बेल याचिका खारिज करके उसके भी अरेस्ट वारंट जारी किए है।




पटियाला की सीबीआई कोर्ट में कत्ल के आरोप में चल रहा है केस